सात दिवसीय कथा में कथावाचिका साधना बघेल ने किया जन्म प्रसंग का वर्णन, पीले वस्त्रों में पहुंचे श्रद्धालुओं से बढ़ी पंडाल की भव्यता
हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज प्रखंड के पाण्डेयपुरा में आयोजित सात दिवसीय भव्य राम कथा में भगवान श्रीराम के जन्म का प्रसंग आकर्षक झांकी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। जन्मोत्सव की झांकी देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। पीले वस्त्रों में पहुंचे श्रद्धालुओं ने कथा पंडाल की भव्यता को और बढ़ा दिया।
कथावाचिका साधना बघेल ने अपनी मधुर वाणी से भगवान श्रीराम के जन्म प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कथा के दौरान प्रस्तुत धार्मिक प्रसंग और आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण बनी हुई हैं। दुर्गापूजा के साथ आयोजित इस राम कथा से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल है।

आयोजन को सफल बनाने की जिम्मेदारी दुर्गा पूजा महासमिति, पाण्डेयपुरा के अध्यक्ष सोनू कुमार, सचिव राहुल तिवारी, कोषाध्यक्ष आनंद कुमार और दीपक पासवान संभाल रहे हैं। उपाध्यक्ष संदीप कुमार, उप-सचिव रोहित अलवेला, उप-कोषाध्यक्ष मनीष कुमार और प्रकाश कुमार, सह-कोषाध्यक्ष जयकिशोर कुमार और अशोक कुमार भी आयोजन में जुटे हैं। संरक्षक मंडल में संतोष साह, पवन प्रसाद, पंकज प्रसाद (उपमुखिया), रंजीत कुमार, विजय प्रसाद, जगनारायण भारती, रंजीत ठाकुर, आदित्य कुमार, रुजन कुमार, सौरभ कुमार, डब्लू प्रसाद और सुधीर कुमार शामिल हैं।

















Total Users : 1232459
Total views : 3084428