Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में कन्या पूजन सह भोज, भक्तिमय हुआ परिसर

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

नौ कन्याओं का पूजन कर कराया गया भोज, महिषासुर मर्दिनी की झांकी ने मोहा मन

लोहरदगा। सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर, लोहरदगा में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर हर्षोल्लास के साथ कन्या पूजन सह भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मां दुर्गा के प्रतीक स्वरूप नौ कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया गया और उन्हें भोज कराया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छोटे-छोटे भैया-बहनों को भी भोजन कराया गया। पूरा विद्यालय परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा।

प्रधानाचार्य एवं शिशु वाटिका प्रमुख सुनीता कुमारी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल, सचिव अजय प्रसाद और उपाध्यक्ष विनोद राय ने नौ कन्याओं सहित बच्चों को अपने हाथों से भोजन कराया। इस अवसर पर महिषासुर मर्दिनी की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई। मां दुर्गा द्वारा महिषासुर वध के दृश्य ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

विद्यालय के आचार्य अशोक कुमार सिंह एवं प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पांडेय ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की महिमा और उनके आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नवरात्र में मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की आराधना की जाती है। मां दुर्गा के ये स्वरूप शक्ति, तपस्या, साहस, ज्ञान, पवित्रता और सिद्धि के प्रतीक हैं।

कार्यक्रम के अंत में मां अंबे की भव्य आरती की गई। इस दौरान विद्यालय के भैया-बहनों, आचार्य-दीदीजी और प्रबंध समिति के सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। कन्या पूजन और भोज के आयोजन ने विद्यालय में धार्मिक आस्था, भारतीय संस्कृति और संस्कारों का संदेश दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment