Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

डांडिया की धूम, भक्ति और उत्साह से सराबोर रहा पूजा पंडाल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

थाना प्रभारी बने मुख्य अतिथि, मां दुर्गा के जयकारों से गूंज उठा माहौल

मयूरहंड (चतरा)। चतरा जिले के मयूरहंड प्रखंड अंतर्गत ढोढ़ी-मंधनिया में दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर डांडिया कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। मां दुर्गा की आराधना के बीच डांडिया की धुन पर श्रद्धालु जमकर झूम उठे। पूरे पूजा पंडाल में भक्तिमय माहौल बना रहा। कार्यक्रम का उद्घाटन पंकज पांडेय द्वारा विधिवत पूजा संपन्न कराने के बाद किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षिका सोनम कुमारी एवं डांडिया कार्यक्रम के निर्देशक नीरज कुमार महतो उर्फ मनोज वर्मा की देखरेख में पूरा कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मयूरहंड थाना प्रभारी राहुल दुबे शामिल हुए। इस दौरान दुर्गा पूजा समिति की ओर से मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों को अंगवस्त्र देकर स्वागत एवं सम्मानित किया गया। इस आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का सुंदर संदेश दिया। डांडिया कार्यक्रम के दौरान मां दुर्गा के जयकारों और पारंपरिक संगीत से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। युवाओं और ग्रामीणों ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में लोगों की भारी भागीदारी ने आयोजन को और भी यादगार बना दिया।

इस अवसर पर मुखिया रामनाथ यादव, रवीश सिंह, सर्जन दांगी, अछूत सिंह, नेपाल सिंह, हरि सिंह, धर्मेंद्र दांगी, जयनंदन यादव, अरुण दांगी, नवीन पांडेय, विजय दांगी, बाबूलाल डॉक्टर एवं उपेंद्र दांगी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों और स्थानीय युवाओं की भूमिका सराहनीय रही। डांडिया कार्यक्रम के माध्यम से लोगों ने धार्मिक उत्सव का भरपूर आनंद लेने के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द और एकजुटता का भी सुंदर परिचय दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment