Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर हफुआ का समारोह पूर्वक मनाया गया वार्षिकोत्सव

On: February 10, 2023 11:23 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर हफुआ का समारोह पूर्वक मनाया गया वार्षिकोत्सव

चतराः शुक्रवार को सदर प्रखंड के हफुआ स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का वार्षिकोत्सव समारोहपूर्वक मनाया गया। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि अशोक शर्मा, विद्यालय के अध्यक्ष विनोद यादव, सचिव दीनानाथ सिंह व प्रधानाचार्य अभय नारायण सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके उपरांत झंडोत्तोलन किया गया और छात्राओं द्वारा वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। वार्षिकोत्सव पर समाजसेवी, अभिभावक और मुख्य अतिथि को वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि विद्यालय में शिक्षा लेने वाले कई छात्र आज विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान दे रहे हैं। विद्यालय के आचार्य श्री सिंह ने बताया कि विद्यालय अपने स्थापना काल से लेकर आज तक कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। इसी क्रम में जिला परिषद सदस्य चतरा दक्षिणी चंद्रदेव गोप यादव ने हर संभव सहयोग विद्यालय के विकास में करने की बात कही। वहीं डमडोइया के पूर्व मुखिया रियायत अंसारी ने अशिक्षा के प्रभाव के बारे में बताया। छोटी बच्चियों के द्वारा नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री का बड़ा बयान— “हम मदद नहीं, अवसर देने वाली सरकार”

सभी पर्व-त्यौहार खुशनुमा माहौल में मनाएं: डॉ ताराचंद

उपायुक्त डॉ ताराचंद के निदेश पर कुडू के थाना मोड़ से पढ़हा भवन तक सड़क मरम्मती का कार्य शुरू

भंडरा: दो दिवसीय सेविका प्रशिक्षण संपन्न, आधुनिक पद्धति से खेल-खेल में शिक्षा पाएंगे बच्चे

पिता की डांट से क्षुब्ध होकर नाबालिग ने खाया कीटनाशक, रिम्स रेफर

भंडरा के भीठा में आज होगा विराट हिंदू सम्मेलन सह कलश यात्रा का आयोजन

भंडरा में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान

बीआरसी में गुरु गोष्ठी आयोजित, शिक्षकों को नए सत्र के लिए दिए गए निर्देश

स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक, शिक्षा व पोषण व्यवस्था पर चर्चा

समाज कल्याण की योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

रामनवमी महासमिति का गठन, बिनोद बने अध्यक्ष

रामनवमी का दूसरा मंगला जुलूस धूमधाम से निकला, गूंजे जय श्रीराम के नारे

Leave a Comment