Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

आपदा प्रबंधन, कारा सुरक्षा, उग्रवादी हिंसा के तहत मुआवजा आदि को लेकर हुई बैठक, उपायुक्त ने अधिग्रहीत भूमि के रैयतों को ससमय मुआवजा देने का दिया निर्देश

On: February 10, 2023 12:31 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

आपदा प्रबंधन, कारा सुरक्षा, उग्रवादी हिंसा के तहत मुआवजा आदि को लेकर हुई बैठक, उपायुक्त ने अधिग्रहीत भूमि के रैयतों को ससमय मुआवजा देने का दिया निर्देश

चतरा। गुरुवार को समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन, कारा सुरक्षा, उग्रवादी हिंसा, जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स, मेगा प्रोजेक्ट, भू अर्जन से संबंधित मामलों की गहन समीक्षा की गई। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स की समीक्षा में उपायुक्त ने बढ़ते सड़क दुर्घटना को देखते हुए संबंधित के साथ समन्वय स्थापित कर व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक करने एवं अलग-अलग स्थानों पर औचक जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। पूर्व के बैठक में वैसे सड़क मार्ग जहां जंगल झाड़ी के कारण वाहन चालकों को सामने देखने में समस्या होती हैं वैसे स्थानों को चिन्हित कर जंगल झाड की सफाई करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता पथ प्रमण्डल को दिया। साथ ही जिले में सड़क मार्ग के निकट स्थित विद्यालय एवं काॅलेज हो तो वहां पर स्पीड ब्रेकर एवं जेब्रा क्रासिंग निमार्ण कराने को लेकर संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत बाजार क्षेत्र में सड़क की मापी कर अतिक्रमण हटाने के क्षेत्र में भी जल्द से जल्द कार्य करने का निर्देश दिया गया। बैठक में सभी मेगा प्रोजेक्ट के प्रबंधक समेत अन्य उपस्थित प्रतिनिधियों द्वारा जिले में चल रहे मेगा प्रोजेक्ट को लेकर अद्यतन प्रगति की जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं से भी अवगत कराया गया। मेगा प्रोजेक्ट के प्रबंधक समेत अन्य उपस्थित प्रतिनिधियों द्वारा भूमि अधिग्रहण के पश्चात रैयतों को मुआवजा भुगतान, वन विभाग से जुड़े मामले, एनओसी, एफआरए, रैयती मान्यता, अवार्ड, जीएम लैंड समेत अन्य मामलों की जानकारी लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को अपने स्तर से मामलों की समीक्षा कर जल्द निपटारा करने का निर्देश दिया। जिससे रैयतों को ससमय भुगतान हो सके एवं जिले में प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की समस्या न हो। आपदा प्रबंधन अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा एवं कोविड 19 से संबंधित लंबित प्रस्ताव कि विवरणी की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, उत्तरी वन प्रमंडल पदाधिकारी राहुल मीना, अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल, निदेशक डीआरडीए, एसडीओ मुमताज अंसारी, एसडीओ सिमरिया सुधीर दास, जिला भू अर्जन पदाधिकारी गौरांग महतो संबंधित उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*आगामी पर्वों को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, व्यापक तैयारियों की समीक्षा

*बदरी पंचायत में सोलर प्लांट का उद्घाटन एवं महिला सम्मेलन का आयोजन, विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण*

*भारत की जनगणना 2027 हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ*

पारंपरिक भेष-भूषा व वाद्य यंत्र के साथ सरहुल जुलूस में शामिल होने का निर्णय

SSB जवान ने खुद को मारी गोली, ड्यूटी के दौरान आत्महत्या से हड़कंप

झारखंड में इको टूरिज्म को मिलेगा नया आयाम, सीएम ने दिए बड़े निर्देश

संस्थान (डायट) चीरी, लोहरदगा में विज्ञान प्रदर्शनी एवं शिक्षक समागम का आयोजन किया गया।

अब्दुल कादिर अली निर्विरोध उपाध्यक्ष के रूप में निर्वाचित, अध्यक्ष अनिल उराँव ने दिलायी शपथ

दो बाइकों की टक्कर के बाद टर्बो ने कुचला, महिला की दर्दनाक मौत

खंडहर से भव्य बना देवी मंडप, गांव में होगा यज्ञ और भंडारा

मनरेगा कर्मियों की हड़ताल से ठप काम, मजदूरों पर रोजी-रोटी का संकट-पलायन बढ़ा

हादसे में घायल युवक घंटों तड़पता रहा, पुलिस की तत्परता से बची जान, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

Leave a Comment