WhatsApp Group Join Now

गुमला-खरवार भोगता समाज विकास संघ गुमला जिला की बैठक बुधवार को मंगल सिंह भोगता के होटल सभागार में हुई। जिसमें 21 मार्च को प्रकृति पूजा धूम-धाम से करने और केंद्रीय सरहुल जुलूस में खोड़हा दल के साथ शामिल होने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता खरवार भोगता समाज विकास संघ के जिला अध्यक्ष जीतू प्रधान ने की। खरवार भोगता समाज विकास संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष मंगल सिंह भोगता ने कहा कि प्रकृति जीवन का आधार है। इसके प्रति कृतज्ञता अर्पित करने का पर्व सरहुल है। भोगता समाज 21 मार्च को पालकोट रोड स्थित सामाजिक कार्यालय में एकत्रित होंगे। होटल के प्रशाल में सरना माता व प्रकृति की विधि विधान से पूजा की जाएगी और केंद्रीय सरहुल संचालन समिति के जुलूस में बढ़-चढ़ कर शामिल होंगे। जिला अध्यक्ष जीतू प्रधान ने जुलूस में पारंपरिक वेष भषा, वाद्य यंत्र, झंडा के साथ खोड़हा लेकर जुलूस में शामिल होने के लिए गांव-गांव में प्रचार करने पर बल दिया। पूजन सामग्री, प्रसाद, भोजलन के साथ-साथ नगाड़ा मांदर आदि की व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। बैठक में संरक्षक विश्वनाथ प्रधान, जिला अध्यक्ष जीतु प्रधान, सचिव भरत प्रधान, कोषाध्यक्ष शिव शंकर भोगता, प्रवीण प्रधान, हीरालाल प्रधान, धनेश्वर भोगता, डब्लू प्रधान, सुनीता कुमारीआदि शामिल थे



















Total Users : 852915
Total views : 2570707