Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

*भारत की जनगणना 2027 हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ*

On: March 18, 2026 6:32 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
गुमला: भारत की जनगणना 2027 के सफल संचालन को लेकर सूचना भवन, गुमला के सभागार में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन शशिन्द्र कुमार बड़ाईक, अपर समाहर्ता-सह-जिला जनगणना पदाधिकारी, गुमला द्वारा किया गया।
उद्घाटन अवसर पर उन्होंने जनगणना 2027 के प्रथम चरण के कार्यों को सभी स्तरों पर सावधानीपूर्वक एवं पूर्व निर्धारित कार्य योजना के अनुरूप संपादित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें सटीकता एवं समयबद्धता अत्यंत आवश्यक है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन जनगणना कार्य निदेशालय, झारखण्ड, रांची के उप निदेशक, जनगणना  केश्या नायक एवं सांख्यिकी अन्वेषक ग्रेड-2 श्री राजा शंकर ठाकुर द्वारा किया जा रहा है। वहीं श्रीमती माधुरी बेक, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी-सह-अपर जिला जनगणना पदाधिकारी, गुमला द्वारा जनगणना 2027 के संबंध में संक्षिप्त जानकारी दी गई।
बताया गया कि भारत की जनगणना 2027 दो चरणों में संपादित की जाएगी। प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य अप्रैल 2026 से सितंबर 2026 तक किया जाएगा। झारखण्ड राज्य में यह कार्य 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक प्रस्तावित है।
जनगणना 2027 पूर्णतः डिजिटल माध्यम से संपन्न की जाएगी, जिसमें पर्यवेक्षक एवं प्रगणक मोबाइल ऐप के माध्यम से डाटा संग्रहण करेंगे। इसके साथ ही सीएमएमएस पोर्टल के माध्यम से प्रशासनिक स्तर पर कार्यों की निगरानी की जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना से संबंधित सभी तकनीकी एवं कानूनी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 मार्च 2026 से 20 मार्च 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी (चैनपुर, बसिया, गुमला), जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी, सभी चार्ज पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारी, सहायक चार्ज पदाधिकारी, तकनीकी सहायक एवं जिला स्तरीय जनगणना कोषांग के कर्मी सम्मिलित हो रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*बदरी पंचायत में सोलर प्लांट का उद्घाटन एवं महिला सम्मेलन का आयोजन, विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण*

पारंपरिक भेष-भूषा व वाद्य यंत्र के साथ सरहुल जुलूस में शामिल होने का निर्णय

SSB जवान ने खुद को मारी गोली, ड्यूटी के दौरान आत्महत्या से हड़कंप

झारखंड में इको टूरिज्म को मिलेगा नया आयाम, सीएम ने दिए बड़े निर्देश

संस्थान (डायट) चीरी, लोहरदगा में विज्ञान प्रदर्शनी एवं शिक्षक समागम का आयोजन किया गया।

अब्दुल कादिर अली निर्विरोध उपाध्यक्ष के रूप में निर्वाचित, अध्यक्ष अनिल उराँव ने दिलायी शपथ

दो बाइकों की टक्कर के बाद टर्बो ने कुचला, महिला की दर्दनाक मौत

खंडहर से भव्य बना देवी मंडप, गांव में होगा यज्ञ और भंडारा

मनरेगा कर्मियों की हड़ताल से ठप काम, मजदूरों पर रोजी-रोटी का संकट-पलायन बढ़ा

हादसे में घायल युवक घंटों तड़पता रहा, पुलिस की तत्परता से बची जान, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

पर्व से पहले बड़ी कार्रवाईः पोस्तिया गांव में अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

डायन-बिसाही के शक में तिहरा हत्याकांड, पति-पत्नी और बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या

Leave a Comment