Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पत्नी से मिलने बहेरा जा रहे थे सुनील रविदास, गोडवाली स्कूल के पास हुआ दर्दनाक हादसा

हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज थाना क्षेत्र के चतरा-डोभी मुख्य पथ एनएच-22 पर गोडवाली स्कूल के समीप सोमवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने घायल को हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रामगढ़ के परसोतिया वार्ड नंबर चार निवासी कारू राम के 45 वर्षीय पुत्र सुनील रविदास के रूप में हुई है।

पत्नी से मिलने बहेरा जा रहे थे सुनील

जानकारी के अनुसार, सुनील रविदास हजारीबाग से अपनी पत्नी से मिलने बहेरा जा रहे थे। उनकी पत्नी डोभी थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नकटैया में टीआरई-3 के तहत शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं और बहेरा में किराये के मकान में रहती हैं। इसी दौरान गोडवाली स्कूल के समीप सामने से आ रही एक अपाचे मोटरसाइकिल से सुनील की बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं और सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

घटना की सूचना मिलते ही हंटरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई अजय कुमार महतो दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल सुनील को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालांकि जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

दूसरी बाइक के चालक की तलाश

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को जब्त कर थाना लाया है। वहीं दूसरी बाइक के नंबर के आधार पर उसके चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस इंस्पेक्टर सह प्रभारी थाना प्रभारी विपिन कुमार ने वाहन चालकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment