Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

19 जुलाई को तीन पालियों में आयोजित होगी झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

*19 जुलाई को तीन पालियों में आयोजित होगी झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024*

————–

*कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण परीक्षा आयोजन सुनिश्चित करें : संदीप कुमार मीना*

———-

*उपायुक्त की अध्यक्षता में परीक्षा संचालन को लेकर हुई तैयारी बैठक*

==============

लोहरदगा।

 

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग, रांची द्वारा आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 के सफल, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर आज उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा कार्य में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारी एवं कर्मी आपसी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा के सफल संचालन में केंद्राधीक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। यदि परीक्षा संचालन के दौरान किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो संबंधित नोडल पदाधिकारी से तत्काल संपर्क स्थापित कर उसका समाधान सुनिश्चित करें।

 

उपायुक्त ने सभी स्टेटिक एवं पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेटों को परीक्षा पूर्व अपने-अपने आवंटित केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा का सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण संचालन सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा इसे हर हाल में कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराया जाना चाहिए।

उन्होंने परीक्षा से संबंधित Do’s एवं Don’ts का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान परीक्षा संचालन की संपूर्ण प्रक्रिया एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से दी गई।

 

*तीन पालियों में आयोजित होगी परीक्षा*

 

झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 का आयोजन 19 जुलाई 2026 को तीन पालियों में किया जाएगा। प्रथम पाली पूर्वाह्न 8:30 बजे से 10:30 बजे तक, द्वितीय पाली पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक तथा तृतीय पाली अपराह्न 3:30 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित होगी।

 

*जिले में बनाए गए हैं 18 परीक्षा केंद्र*

 

परीक्षा के लिए जिले में कुल 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें कुल 5544 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।

निर्धारित परीक्षा केंद्रों में राजकीयकृत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय, जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय नदिया हिंदू, कस्तूरबा मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बालिका, उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय, उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिका मध्य विद्यालय, राजकीयकृत बालिका उच्च विद्यालय, मंजूरमति उच्च विद्यालय, संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय, लूथरन उच्च विद्यालय, मधुसूदन अग्रवाल इंटर महिला कॉलेज, संत स्तानिसलास उच्च विद्यालय कैमो, शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर, बलदेव साहू महाविद्यालय, लिवेंस एकेडमी, ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल, एमबीडीएवी पब्लिक स्कूल, राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुजरा तथा केजीबीवी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, लोहरदगा शामिल हैं।

 

बैठक में परीक्षा की नोडल पदाधिकारी के रूप में परियोजना निदेशक, आईटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर, स्टेटिक एवं पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट, केंद्राधीक्षक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment