Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विद्यालयों में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें : राज महेश्वरम

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

*विद्यालयों में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें : राज महेश्वरम*

———

*उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित*

===============

*लोहरदगा।*

 

उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम की अध्यक्षता में आज शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मध्याह्न भोजन योजना, विद्यार्थियों की उपस्थिति, स्वास्थ्य जांच एवं विशेष नामांकन अभियान सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई।

मध्याह्न भोजन योजना की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि कई विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं मध्याह्न भोजन ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों की संख्या में अंतर है। इस पर उप विकास आयुक्त ने प्रत्येक प्रखंड से ऐसे दो-दो मामलों को अगली बैठक में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया, ताकि अंतर के कारणों की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

 

बैठक में अनामृता फाउंडेशन द्वारा इंटीग्रेटेड किचेन के माध्यम से विद्यालयों में उपलब्ध कराए जा रहे मध्याह्न भोजन की समीक्षा भी की गई। उप विकास आयुक्त ने खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी को नियमित रूप से भोजन की गुणवत्ता की जांच करने तथा निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने विद्यालयों में बच्चों की नियमित एवं शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि जिन विद्यालयों में बीते माह की तुलना में गत माह की उपस्थिति के आंकड़ों में असामान्य अंतर पाया गया है, उन्हें कारण बताओ नोटिस (शो-कॉज) जारी किया जाए।

 

बैठक में स्वास्थ्य विभाग को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत छात्र-छात्राओं की नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही स्वास्थ्य जांच के दौरान हीमोग्लोबिन जांच एवं ब्लड ग्रुप की पहचान को भी अनिवार्य रूप से शामिल करने को कहा गया।

 

इस अवसर पर तिथि भोजन एवं एसएमएस आधारित मध्याह्न भोजन मॉनिटरिंग व्यवस्था की भी समीक्षा की गई तथा इसे और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई।

 

*7 जुलाई से 7 सितंबर तक चलेगा विशेष नामांकन अभियान*

 

बैठक में 7 जुलाई से 7 सितंबर 2026 तक संचालित होने वाले विशेष नामांकन अभियान (Special Enrollment, Tracking and Engagement of Out of School Children) पर विस्तृत चर्चा की गई। उप विकास आयुक्त ने जिला शिक्षा अधीक्षक को अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने एवं आवश्यक प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि विद्यालय से बाहर रह रहे बच्चों की पहचान एवं उन्हें पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए खनन विभाग, बाल संरक्षण इकाई, पुलिस विभाग, समाज कल्याण विभाग, श्रम विभाग तथा पंचायत प्रतिनिधियों, विशेषकर मुखियाओं का सहयोग लिया जाए।

 

बैठक में जिला शिक्षा अधीक्षक अभिजीत कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी जया सांखी मुर्मू, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईओ) सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment