Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जंगल है तो मंगल है, श्री श्री रविशंकर के जन्मदिवस पर सिसई के जंगलों में पेड़ों को बांधा गया रक्षासूत्र!

On: May 14, 2026 12:28 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

आर्ट ऑफ लिविंग ने लगातार 16वें वर्ष मनाया ‘वन रक्षाबंधन’; प्रो० जय प्रकाश के नेतृत्व में ग्रामीणों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प।

 टंडवा (चतरा) | न्यूज स्केल लाइव

आध्यात्मिक गुरु और पद्मविभूषण रविशंकर के जन्मदिवस के पावन अवसर पर चतरा जिले के टंडवा प्रखंड अंतर्गत सिसई जंगल में एक अनूठी पहल की गई। आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ शिक्षक प्रो० जय प्रकाश रजक के नेतृत्व में लगातार 16वें वर्ष ‘वन रक्षाबंधन’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया, जिसमें प्रकृति और मानव के अटूट रिश्ते को दर्शाया गया।

गुरु पूजा से हुई शुरुआत, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक गुरु पूजा के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रो० जय प्रकाश रजक ने कहा कि श्री श्री रविशंकर जी का उद्देश्य पूरे विश्व को रोगमुक्त काया, तनावमुक्त मन और हिंसामुक्त समाज प्रदान करना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पेड़ों की सुरक्षा ही हमारे अस्तित्व की सुरक्षा है और पर्यावरण को बचाना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

‘जंगल है तो मंगल है’ प्रतियोगिता के विजेता हुए पुरस्कृत

मुख्य कार्यक्रम से पूर्व विक्की कुमार रंजन एवं मनोज कुमार के देखरेख में ‘जंगल है तो मंगल है’ विषय पर एक प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

हवा भी पानी की तरह न खरीदनी पड़े, इसलिए पेड़ों को बचाना जरूरी

कार्यक्रम के सबसे भावुक क्षण में सभी उपस्थित लोगों ने सिसई जंगल के पेड़ों में रक्षा सूत्र (राखी) बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। प्रतिभागियों ने सामूहिक संदेश दिया कि यदि आज हमने जंगलों को नहीं बचाया, तो भविष्य में वह दिन दूर नहीं जब हमें सांस लेने के लिए हवा भी पानी की बोतलों की तरह खरीदनी पड़ेगी। संकल्प लिया गया कि बेहतर भविष्य के लिए वृक्षारोपण और उनकी सुरक्षा हर नागरिक का धर्म होना चाहिए।

इनका रहा सराहनीय योगदान

इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में मुकेश आनंद, शिवनाथ रजक, मुकेश, मनोज, विक्की, बजरंगी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों और स्थानीय ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा की बड़ी उपलब्धि: ग्रामीण विकास के लिए मिला प्रतिष्ठित एक 12वां ग्रीनटेक फाउंडेशन अवार्ड’

कोयला ढुलाई और अवैध खनन पर प्रशासन का हंटर, वन विभाग ने सड़क काटी; रेलवे लाइन निर्माण में लगी झांझरिया कंपनी की 2 हाईवा जब्त!

चैती दुर्गा मंदिर के पुरोहित सुबोध कुमार पांडेय का निधन; क्षेत्र में शोक की लहर, इकलौते पुत्र ने दी मुखाग्नि

गिद्धौर न्यूज बुलेटिन: जागरूकता, सत्यापन, आस्था और आपदा की विशेष रिपोर्ट, खबरों के लिए लिंक टच करें…

ओडीएफ घोषणा के 8 साल बाद भी सार्वजनिक शौचालय को तरस रहे लोग; महिलाओं को उठानी पड़ रही भारी परेशानी!

मोबाइल चोर गिरोह का अंतर्राज्यीय नेटवर्क ध्वस्त, 5 शातिर अपराधी गिरफ्तार; 31 मोबाइल और कैमरा बरामद!

NEET UG-2026 पेपर लीक: CBI का देशव्यापी एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार; NTA के पुनर्गठन के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका!

मवेशी चराने गई नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म; पहाड़ पर ले जाकर तीन दरिंदों ने की हैवानियत, सभी गिरफ्तार!

घाटी में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत में चालक और उपचालक की मौके पर मौत!

एंटी क्राइम चेकिंग में पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध शराब के साथ प्रतापपुर का तस्कर गिरफ्तार!

नशा माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार, 8.74 लाख कैश और ड्रग्स बरामद!

नाबालिग से छेड़खानी और वीडियो वायरल करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment