Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

ओडीएफ घोषणा के 8 साल बाद भी सार्वजनिक शौचालय को तरस रहे लोग; महिलाओं को उठानी पड़ रही भारी परेशानी!

On: May 13, 2026 8:52 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

प्रखंड कार्यालय, बैंक और हाट-बाजार में शौचालय नहीं होने से लोग खुले में शौच को मजबूर; स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से की निर्माण की मांग

मयूरहंड (चतरा) | न्यूज़ स्केल लाइव

चतरा जिले के आकांक्षी प्रखंड मयूरहंड को स्वच्छ भारत मिशन के तहत ‘खुले में शौच से मुक्त’ (ODF) घोषित हुए लगभग आठ वर्ष बीत चुके हैं। कागजों पर ओडीएफ का तमगा मिलने के बावजूद जमीनी हकीकत यह है कि आज तक प्रखंड के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर एक भी शौचालय का निर्माण नहीं हो पाया है। इसके कारण प्रखंड मुख्यालय आने वाले सैकड़ों लोगों को प्रतिदिन शर्मिंदगी और भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।

महिलाओं के लिए स्थिति और भी बदतर प्रखंड मुख्यालय मयूरहंड और करमा चौक जैसे व्यस्त इलाकों में सार्वजनिक शौचालय का अभाव सबसे अधिक महिलाओं के लिए मुसीबत बना हुआ है। प्रखंड कार्यालय या बैंक पहुंचने वाली महिलाओं को शौचालय की सुविधा न मिलने के कारण मजबूरी में अगल-बगल के घरों का दरवाजा खटखटाना पड़ता है। खुले में शौच के लिए विवश होने के कारण महिलाओं को अक्सर शर्मसार होना पड़ता है।

80 हजार की आबादी और महत्वपूर्ण संस्थान, फिर भी व्यवस्था शून्य मयूरहंड प्रखंड की दस पंचायतों में लगभग 80 हजार की आबादी निवास करती है। प्रखंड मुख्यालय में झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक और पंजाब नेशनल बैंक स्थित हैं, साथ ही यहाँ रविवार और गुरुवार को साप्ताहिक हाट लगती है। इसी प्रकार, करमा चौक पर एसबीआई बैंक होने के साथ-साथ मंगलवार और शनिवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। इन दोनों ही केंद्रों पर प्रतिदिन प्रखंड के दूर-दराज क्षेत्रों से सैकड़ों लोग अपने कार्यों के लिए आते हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से बुनियादी सुविधाओं की घोर अनदेखी की जा रही है। जिला प्रशासन से निर्माण की गुहार क्षेत्र के ग्रामीणों और व्यापारियों ने जिला प्रशासन से इस ओर तत्काल ध्यान देने की अपील की है। ग्रामीणों ने मांग की है कि मयूरहंड प्रखंड मुख्यालय और करमा साप्ताहिक हाट जैसे भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर जल्द से जल्द शौचालय का निर्माण कराया जाए, ताकि स्वच्छ भारत मिशन का वास्तविक लाभ जनता को मिल सके और महिलाओं को परेशानी से निजात मिले।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जंगल है तो मंगल है, श्री श्री रविशंकर के जन्मदिवस पर सिसई के जंगलों में पेड़ों को बांधा गया रक्षासूत्र!

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा की बड़ी उपलब्धि: ग्रामीण विकास के लिए मिला प्रतिष्ठित एक 12वां ग्रीनटेक फाउंडेशन अवार्ड’

कोयला ढुलाई और अवैध खनन पर प्रशासन का हंटर, वन विभाग ने सड़क काटी; रेलवे लाइन निर्माण में लगी झांझरिया कंपनी की 2 हाईवा जब्त!

चैती दुर्गा मंदिर के पुरोहित सुबोध कुमार पांडेय का निधन; क्षेत्र में शोक की लहर, इकलौते पुत्र ने दी मुखाग्नि

गिद्धौर न्यूज बुलेटिन: जागरूकता, सत्यापन, आस्था और आपदा की विशेष रिपोर्ट, खबरों के लिए लिंक टच करें…

मोबाइल चोर गिरोह का अंतर्राज्यीय नेटवर्क ध्वस्त, 5 शातिर अपराधी गिरफ्तार; 31 मोबाइल और कैमरा बरामद!

NEET UG-2026 पेपर लीक: CBI का देशव्यापी एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार; NTA के पुनर्गठन के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका!

मवेशी चराने गई नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म; पहाड़ पर ले जाकर तीन दरिंदों ने की हैवानियत, सभी गिरफ्तार!

घाटी में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत में चालक और उपचालक की मौके पर मौत!

एंटी क्राइम चेकिंग में पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध शराब के साथ प्रतापपुर का तस्कर गिरफ्तार!

नशा माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार, 8.74 लाख कैश और ड्रग्स बरामद!

नाबालिग से छेड़खानी और वीडियो वायरल करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment