दुकान में हुई थी बड़ी चोरी; डीएसपी अमिता लकड़ा ने किया खुलासा, पथलगड़ा और चौपारण के रहने वाले हैं सभी चोर
इटखोरी (चतरा) | न्यूज़ स्केल लाइव
चतरा पुलिस ने इटखोरी प्रखंड के जयप्रकाश नगर स्थित एक मोबाइल दुकान में हुई चोरी की बड़ी वारदात का सफल उद्भेदन किया है। इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मोबाइल चोर गिरोह के 5 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
डीएसपी अमिता लकड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए डीएसपी अमिता लकड़ा ने बताया कि कुछ दिन पूर्व वादी सूरज दांगी (पिता- बिनोद दांगी, इटखोरी चट्टी) की जयप्रकाश नगर स्थित दुकान से चोरों ने बड़ी संख्या में मोबाइल उड़ा लिए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चतरा के निर्देश पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान: पुलिस ने छापेमारी के दौरान कांड में संलिप्त निम्नलिखित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है: चंदन कुमार गुप्ता, कामेश्वर कुमार, रूपेश कुमार, महेश गुप्ता, सिरोधार कुमार (सभी निवासी: ग्राम करगा, थाना पथलगड़ा एवं थाना चौपारण क्षेत्र)
चोरी के 31 मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर उनके घरों से चोरी का माल बरामद किया है। बरामदगी की सूची इस प्रकार है: विभिन्न कंपनियों के मोबाइल: कुल 31 पीस। डिजिटल कैमरा: 01 पीस। घटना में प्रयुक्त वाहन: एक मोटरसाइकिल (जब्त)।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरों में हड़कंप पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना पर टीम ने त्वरित कार्रवाई की, जिससे अपराधियों को भागने या चोरी का माल खपाने का मौका नहीं मिल सका। पुलिस ने सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस सफल कार्रवाई से क्षेत्र के व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।





















Total Users : 961632
Total views : 2721186