Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

JMM युवा मोर्चा की नई प्रखंड कमेटी का गठन; मिथिलेश बने अध्यक्ष, रजनीश को मिली सचिव की कमान!

On: May 12, 2026 10:28 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

संगठन की मजबूती पर जोर; जिला अध्यक्ष राहुल यादव बोले- नई ऊर्जा के साथ सरकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाएंगे कार्यकर्ता

कुंदा (चतरा) | न्यूज़ स्केल लाइव

चतरा जिले के कुंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार टांड़ परिसर में मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) युवा मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रखंड में संगठन को बूथ स्तर तक धारदार बनाना और नई ऊर्जा के साथ प्रखंड कमेटी का विस्तार करना रहा। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रंजीत भोक्ता ने की, जबकि मंच संचालन सामोद गंझु द्वारा किया गया।

सर्वसम्मति से चुनी गई नई टीम बैठक के दौरान संगठन विस्तार पर गहन चर्चा के बाद सर्वसम्मति से नई प्रखंड कमेटी का चुनाव किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों के नामों की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया।

किसे मिली क्या जिम्मेदारी? प्रखंड अध्यक्ष (युवा मोर्चा): मिथिलेश कुमार यादव सचिव: रजनीश रंजन उपाध्यक्ष: राजेश कुमार गंझु कोषाध्यक्ष: गौतम पासवान एवं मिथलेश गंझु संगठन सचिव: कमलेश कुमार यादव

नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जिला युवा अध्यक्ष राहुल कुमार यादव, छात्र मोर्चा जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार यादव और युवा मोर्चा उपाध्यक्ष आकाश पांडे ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया।

Also Read:मुख्य मार्ग: खोटाही पुल बना मौत का फांस, सड़क पर बने जानलेवा गड्ढे दे रहे दुर्घटना को आमंत्रण!

‘हेमंत सोरेन के विजन को जन-जन तक ले जाना लक्ष्य’ युवा जिला अध्यक्ष राहुल कुमार यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नवनियुक्त कमेटी से पार्टी को बड़ी उम्मीदें हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यकर्ता क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाएं और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विजन व सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने विश्वास जताया कि कुंदा क्षेत्र में पार्टी अब और अधिक सक्रियता के साथ काम करेगी। इस अवसर पर उपेंद्र कुमार भोक्ता, सिकन्दर गंझु, अखिलेश यादव, अरुण कुमार यादव, अरविंद कुमार, गौतम साहू, राकेश यादव, शानिदेवल यादव, गोबिंद यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ओडीएफ घोषणा के 8 साल बाद भी सार्वजनिक शौचालय को तरस रहे लोग; महिलाओं को उठानी पड़ रही भारी परेशानी!

मोबाइल चोर गिरोह का अंतर्राज्यीय नेटवर्क ध्वस्त, 5 शातिर अपराधी गिरफ्तार; 31 मोबाइल और कैमरा बरामद!

NEET UG-2026 पेपर लीक: CBI का देशव्यापी एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार; NTA के पुनर्गठन के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका!

मवेशी चराने गई नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म; पहाड़ पर ले जाकर तीन दरिंदों ने की हैवानियत, सभी गिरफ्तार!

घाटी में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत में चालक और उपचालक की मौके पर मौत!

एंटी क्राइम चेकिंग में पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध शराब के साथ प्रतापपुर का तस्कर गिरफ्तार!

नशा माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार, 8.74 लाख कैश और ड्रग्स बरामद!

नाबालिग से छेड़खानी और वीडियो वायरल करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

जंगल में दस्तावेजों का अंबार: भारी मात्रा में वोटर, एटीएम और पैन कार्ड मिलने से हड़कंप!

विशेष मतदाता पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण

मुख्य मार्ग: खोटाही पुल बना मौत का फांस, सड़क पर बने जानलेवा गड्ढे दे रहे दुर्घटना को आमंत्रण!

झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक ने बांटे 8 लाख के बीमा चेक; वित्तीय साक्षरता शिविर में फर्जीवाड़े से बचने के सिखाए गुर!

Leave a Comment