न्यूज स्केल संवाददाता
प्रतापपुर (चतरा): प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित थाना परिसर में रविवार को आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता अंचलाधिकारी जुल्फिकार अंसारी एवं बीडीओ मुरली यादव ने संयुक्त रूप से किया। जबकि संचालन पुलिस निरीक्षक लव कुमार ने किया। बैठक में उपस्थित दोनों समुदायों के लोगों ने मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सामाजिक सौहार्द के वातावरण में मनाने का निर्णय लिया। साथ ही मुहर्रम को लेकर कानून व्यवस्था की समीक्षा पंचायतावार किया गया। वहीं मुहर्रम जुलूस को निर्धारित रुट से ही निकालने का निर्देश दिया गया। जिनका लाइसेंस खत्म हो गया लाइसेंस रिनिवल कराने की बात कही गई। साथ ही असामाजिक एवं शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखने, सामाजिक एवं धार्मिक उन्माद फैलाने वाले नारों एवं संगीत पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, असामाजिक तथा धार्मिक सद्भावना बिगाड़ने वाले असमाजिक तत्वों के साथ सख्ती से पेश आने को लेकर दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में प्रमुख पति कपिल पासवान, संतोष कुमार राणा, बीस सूत्री अध्यक्ष सूर्यदेव यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष बिनोद कुमार सौंडिक, आजो खान, फिरोज आलम, कांग्रेस के मोतीलाल पासवान, रकीबुल इमाम, मुखिया संघ के अध्यक्ष किशोर यादव, मुखिया बीरेंद्र यादव, मुखिया संगीता देवी, मुखिया अमरेश सिंह, पब्लिक राहत कमिटी सचिव मिस्टर आलम अशरफी आदि शामिल थे।