तीन माह से नहीं मिल पा रहा राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन,  लाभुक बैंक का काटरहे चक्कर 

0
134

न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड प्रखंड क्षेत्र के राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशनधारकों को तीन महीने से पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिसके कारण नित्यदिन लाभुक बैंक व प्रखंड कार्यालय का चक्कर काटने को मजबूर हैं। पेंशन की राशि नहीं मिलने से कई लाभुकों के समक्ष खाने को लेकर परेशानी हो रही है। इस विषय में प्रखंड विकास पदाधिकारी साकेत कुमार सिन्हा ने बताया गया कि अप्रैल माह तक राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन की राशि लाभुकों के खाते में डाला गया है। राशि नहीं रहने के कारण तीन माह का राशि लाभुकों के खाते में नहीं गया है। राशि मुहैया होते ही लाभुकों के खाते में स्थानांतरित हो जायेगी।