वनवासी कल्याण केंद्र के तत्वधान में निकाला गया कलश यात्रा, बोल बम के नारों से गूंज उठा क्षेत्र…

0
135

न्यूज स्केल संवाददाता
सिमरिया (चतरा): वनवासी कल्याण केंद्र के द्वारा सोमवार को सिमरिया प्रखंड में सावन सोमवारी पर भव्य कलश यात्रा निकाला गया। कलश यात्रा में शामिल 501 कलर्स धारी महिलाओं ने प्रखंड क्षेत्र के देल्हो चौक से कोरी छठ तलाब पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरकर कलशधारी चाडरम मंदिर पहुंचे और भगवान शिव के ऊपर जल चढ़ाया। इस बाबत वनवासी कल्याण केंद्र के जिलाध्यक्ष कृष्ण चंद्र सिंह ने कहा कि लोगों को अपने संस्कृति से जोड़ने की आवश्यकता है और वनवासी कल्याण केंद्र का उद्देश्य स्वालंबन के साथ-साथ संस्कृति से जुड़ाव है। मौके पर वनवासी कल्याण केंद्र के विभाग संगठन मंत्री सिकंदर प्रजापति, जिला संगठन मंत्री सुरेश साहू, जिला महामंत्री नंददेवयादव, जिला ग्राम विकास महिला प्रमुख किरण देवी, मंडल प्रमुख सरिता देवी, देल्हो मुखिया बीना देवी, मालती देवी, उर्मिला देवी सहित काफी संख्या में महिला और पुरुष शामिल थे।