Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सड़क उपयोग को लेकर रैयतों का विरोध, बढ़ा विवाद, बिना सहमति ढुलाई पर चेतावनी

On: April 8, 2026 9:06 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

दर्जनों रैयतों ने हस्ताक्षरित आवेदन जीएम को सौंपा, दी चेतावनी 

टंडवा (चतरा)। टंडवा प्रखंड क्षेत्र में आम्रपाली से शिवपुर साइडिंग तक ट्रांसपोर्टिंग सड़क के उपयोग को लेकर भू-रैयतों और कंपनी के बीच विवाद गहराता जा रहा है। ग्रामीणों ने बिना सहमति सड़क उपयोग किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। शनिवार को होन्हे गांव के दर्जनों रैयतों ने हस्ताक्षरित आवेदन देकर जीएम संजीव कुमार को अपनी आपत्ति से अवगत कराया। रैयतों का कहना है कि 1.7 किलोमीटर लंबी इस पूर्व निर्मित ट्रांसपोर्टिंग सड़क के उपयोग के बदले उन्हें पूर्व में मासिक किराया मिलता था, जो पूर्व कंपनी के साथ समझौते के तहत दिया जाता था। ग्रामीणों के अनुसार, अब नया टेंडर लेकर आई वेरियंट नामक ट्रांसपोर्टिंग कंपनी बिना किसी सहमति के जबरन कोयला ढुलाई करने की कोशिश कर रही है, जिससे रैयतों में भारी असंतोष है। रैयतों ने स्पष्ट किया कि वे विकास कार्यों के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन उनके अधिकारों की अनदेखी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि बिना समझौते के जबरन ढुलाई की गई, तो वे अपनी निजी जमीन पर बनी सड़क को काटने के लिए बाध्य होंगे। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि भविष्य में किसी भी तरह के विवाद की जिम्मेदारी पूरी तरह सीसीएल प्रबंधन की होगी। ज्ञापन पर भुनेश्वर यादव, देवकी भुईयां, बलराम यादव, वीरेंद्र यादव, रेखा देवी, नवलेश भुईयां, जागेश्वरी देवी, कृष्णा यादव समेत कई रैयतों के हस्ताक्षर हैं। समय रहते समाधान नहीं हुआ तो कोयला ढुलाई प्रभावित होने और बड़े टकराव की आशंका जताई जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

वायरल वीडियो के बाद चतरा पुलिस में बड़ी कार्रवाई, गिद्धौर थाना प्रभारी समेत तीन कर्मी निलंबित, एसओपी उल्लंघन का मामला

प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक हथियार के साथ गिरफ्तार

13 वर्षीय छात्र लापता, परिवार में मचा हड़कंप…

ड्रग तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन पैडलर्स गिरफ्तार, ब्राउन शुगर व वाहन बरामद

सनसनीखेज हत्या, बेड बॉक्स से मिला महिला का शव

तीन दिन से लापता 17 वर्षीय लड़की का शव कुएं से बरामद, बाल विवाह का एंगल भी जांच में

मंईयां सम्मान योजना: 20वीं किस्त जारी, लाखों महिलाओं के खातों में पहुंच रही सहायता राशि

लापता किशोरी की संदिग्ध मौत से सनसनी, कुएं से मिला शव

दिल दहला देने वाली वारदात: बेटे ने पिता की कर दी हत्या

अनोखी शादी: थाना गेट के बाहर सड़क बनी मंडप, बिना बारात-डीजे-पंडित चार प्रेमी जोड़ों ने रचाई शादी

जनगणना 2027 को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, मकान सूचीकरण हेतु 3 दिवसीय ट्रेनिंग, डिजिटल तरीके से होगी जनगणना

301 महिलाओं की सहभागिता से निकली भव्य कलश यात्रा…

Leave a Comment