Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

धूमधाम से निकला रामनवमी जुलूस, अखाड़ा का उद्घाटन

On: March 27, 2026 9:05 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

अधिकारियों ने शांति का दिया संदेश

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में रामनवमी के अवसर पर बाजे-गाजे के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। मंझगांवां, बारिसाखी, द्वारी एवं बारियातू पंचायतों से निकले जुलूस अखाड़ा स्थल पर पहुंचकर एकत्रित हुए, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इसी क्रम में बारियातू बागी स्थित अखाड़ा का विधिवत उद्घाटन अंचल अधिकारी अनंत सयनम विश्वकर्मा, मुखिया डेगन गंझू, अखाड़ा अध्यक्ष कोमल यादव एवं मुख्य संरक्षक हेमन यादव सहित अन्य गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान अतिथियों को पगड़ी एवं भगवा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सीओ अनंत सयनम विश्वकर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए रामनवमी पर्व को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। कार्यक्रम में दंडाधिकारी दिगंबर पांडेय, सुरेंद्र प्रजापति सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में भक्ति, उत्साह और अनुशासन का सुंदर संगम देखने को मिला।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

29 मार्च को मेगा लीगल इम्पावरमेंट कैंप, समस्याओं का होगा समाधान

रामनवमी पर शहर से गांव तक राममय माहौल, ड्रोन से निगरानी

झंडा जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न, युवतियां बनीं आकर्षण का केंद्र

जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई रामनवमी, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

महिला ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में मातम

रामनवमी पर महावीर ध्वज स्थापित, सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह का आयोजन

एक हफ्ते बाद भी पुलिस के हाथ खाली, 5.60 लाख की चोरी के आरोपी फरार

झांकी के दौरान सुरक्षा पर सख्त हुए एसपी, ऊंचे डीजे पर जताई चिंता

बारिश में भी नहीं थमा रामभक्तों का उत्साह, जय श्रीराम के जयघोष

तपोवन मंदिर में विधि-विधान से पूजा, सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश

रामनवमी जुलूस में भड़की हिंसा: पत्थरबाजी से दहला इलाका

शैक्षणिक भ्रमण के लिए लोहरदगा जिला के छात्र-छात्राएं पलामू प्रमंडल के लिए रवाना

Leave a Comment