Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

हजारीबाग के नवनिर्वाचित मेयर का पत्थलगड़ा दौरा, मंदिरों में पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

On: March 15, 2026 8:15 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पत्थलगड़ा (चतरा)। हजारीबाग नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर अरविंद कुमार राणा शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर पत्थलगड़ा पहुंचे। उनके आगमन पर प्रखंडवासियों ने जोरदार स्वागत किया। सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी तथा दर्जनों युवाओं ने चतरा-हजारीबाग सीमा बलबल पहुंचकर उनका स्वागत किया और काफिले के साथ पत्थलगड़ा लाए। यहां पहुंचने के बाद मेयर अरविंद राणा सबसे पहले लेंबोइया पहाड़ी पर अवस्थित मां भगवती मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी पत्नी के साथ पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। पूजा के बाद मंदिर परिसर में मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर प्रबंधन समिति, पत्रकार संघ पत्थलगड़ा तथा गणमान्य लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मेयर अरविंद राणा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हजारीबाग की जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी दी है, वह उस भरोसे को कभी टूटने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा, गंभीरता और सकारात्मक सोच के साथ निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पत्थलगड़ा से उनका पुराना और गहरा जुड़ाव है। उन्होंने बताया कि पत्थलगड़ा प्रखंड के बरवाडीह गांव में उनका पुस्तैनी घर है, जिससे यहां उनका आना-जाना बना रहता है। दौरे के क्रम में मेयर अरविंद राणा नावाडीह स्थित मोरशेरवा पहाड़ी मंदिर भी पहुंचे और वहां पूजा-अर्चना की। यहां भी मोरशेरवा मंदिर समिति की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। मुखिया मेघन दांगी के नेतृत्व में समिति ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार, सांसद प्रतिनिधि मुकेश दांगी, तिलेश्वर राणा, तीर्थनाथ दांगी, मधुचंदन, अरुण अग्रवाल, अजय दास, बिनोद राणा, अशोक राणा, तारकेश्वर राणा, राणा विश्वकर्मा समाज के प्रखंड अध्यक्ष शंभू नाथ राणा, प्रकाश राणा, राजुरंजन तिवारी, विश्वजीत तिवारी, अमित तिवारी, विश्वजीत दांगी सहित मा भगवती मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष युगेश्वर दांगी, सचिव सह पूर्व मुखिया बासुदेव तिवारी, कोषाध्यक्ष उदयनाथ सिंह, बालेश्वर दांगी, बिशेश्वर दांगी, केदार दांगी समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नव संवत्सर और चैत्र नवरात्र पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करेगा समग्र ब्राह्मण परिषद्

हस्तशिल्प विकास व काष्ठ कला प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, महिला शिल्पकारों को मिला प्रमाणपत्र

वन अधिकार अधिनियम के तहत ग्राम सभा आयोजित, ग्रामीणों ने पौधारोपण रोकने की मांग उठाई

पिंडारकोण गांव में मोबाइल टॉवर की मांग, विधायक ने विधानसभा में उठाया मुद्दा

जीपीएल प्रीमियर लीग सीजन-3 का समापन, सिंदुआरी फाइटर बनी चौंपियन

एनडीपीएस मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ पुलिस ले जाएगी ट्रांजिट रिमांड पर

उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत नवसाक्षरों की मूल्यांकन परीक्षा आयोजित

एयर एंबुलेंस हादसे के 21 दिन बाद जंगल में मिला विमान का इंजन

पति की तेरहवीं के अगले दिन महिला ने फंदा लगाकर दी जान, व्हाट्सएप स्टेटस में व्यक्त किया दर्द

सनसनीखेज मामला: पेड़ से लटकी महिला, नीचे मिले देवर और मासूम बच्ची के शव

दहेज लोभ की शर्मनाक कहानी: मंडप तक पहुंचकर दूल्हा हुआ फरार, दुल्हन ने ठुकराई शादी

सुनसान कुएं से 1 व्यक्ति और दो नाबालिगों के सड़े-गले शव बरामद, हत्या की आशंका

Leave a Comment