Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सुनसान कुएं से 1 व्यक्ति और दो नाबालिगों के सड़े-गले शव बरामद, हत्या की आशंका

On: March 15, 2026 1:03 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

आधार कार्ड से मिली अहम जानकारी, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

जामताड़ा:
जामताड़ा जिले के बागडेहरी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुडाबेड़िया आश्रम से कुछ सौ मीटर दूर स्थित एक सुनसान कुएं से पुलिस ने एक व्यक्ति और दो नाबालिग बच्चों के शव बरामद किए हैं। तीनों शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़ी-गली अवस्था में पाए गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि आसपास मवेशी चरा रहे चरवाहों ने कुएं से दुर्गंध आने पर इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुएं से तीनों शवों को बाहर निकलवाया। प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को एक आधार कार्ड बरामद हुआ है, जिसमें मृतक व्यक्ति का पता मुरगाथल, राजनगर, जिला वीरभूम, पश्चिम बंगाल दर्ज बताया जा रहा है। इसके आधार पर पुलिस ने पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिला और राजनगर थाना पुलिस को भी सूचना दे दी है, ताकि शवों की पहचान कराई जा सके।

पुलिस के अनुसार शवों की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि तीनों की मौत करीब तीन से चार दिन पहले हुई होगी। शव काफी सड़े-गले हालत में थे, जिससे मामला और भी संदिग्ध नजर आ रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच हत्या के एंगल से कर रही है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेजने की तैयारी की है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भंडरा और मसमनो पंचायत में विशेष शिविर, ‘सेवा गारंटी अधिनियम’ के तहत ऑन-द-स्पॉट बनेंगे प्रमाण पत्र

​लोहरदगा: शादी की खुशियों से पहले घर में पसरा मातम, बिजली की चपेट में आने से युवा किसान ने गंवाई जान​

​लोहरदगा: उपायुक्त की अध्यक्षता में PCPNDT अधिनियम की समीक्षा बैठक, अल्ट्रासाउंड केंद्रों के औचक निरीक्षण का निर्देश

28 जून को सभी चिन्हित बूथों पर पिलायी जाएगी पोलियो की खुराक,,29 व 30 जून को घर-घर पिलायी जाएगी खुराक

उपायुक्त ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा, सभी इंडिकेटर्स का अनुश्रवण व उपलब्धि बढ़ाने का दिया निदेश

सीएम स्वास्थ्य सहायता योजना के 78 आवेदन अनुमोदित

चरमराई बिजली व्यवस्था, पांच मिनट आपूर्ति के बाद घंटों गुल,

दो दिवसीय पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व प्रज्ञा पुराण कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

चार एकड़ वन भूमि पर अतिक्रमण का आरोप

डीएवी पब्लिक स्कूल में नामांकन को लेकर धांधली का आरोप, मामला गरमाया,

21 जून को होगी नीट-यूजी पुनर्परीक्षा, तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक,

विधायक के प्रयास से मिली स्वीकृति, जल्द जारी होगी निविदा

Leave a Comment