Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित, ग्रामीणों ने लिया बाल विवाह रोकने का सामूहिक संकल्प

On: March 12, 2026 11:19 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर (चतरा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में गिद्धौर प्रखंड के बारीसाखी गांव में बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने के उद्देश्य से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अधिकार मित्र पवन कुमार ने किया। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों ने पंचायत को बाल विवाह मुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। इस दौरान लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणाम और इससे संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बताया गया कि बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के अनुसार लड़की की शादी 18 वर्ष तथा लड़के की शादी 21 वर्ष की आयु के बाद ही करना कानूनी रूप से मान्य है। इससे पहले विवाह कराना कानूनन अपराध है और ऐसा करने वाले के खिलाफ दंड और सजा का प्रावधान है। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि यदि कहीं बाल विवाह की सूचना मिलती है, तो इसकी जानकारी तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस हेल्पलाइन 100 तथा महिला हेल्पलाइन 181 पर देकर विवाह को रोका जाएगा। कार्यक्रम में ग्रामीणों को बाल विवाह के खिलाफ जागरूक होकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की अपील की गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लंबित आवासों को पूरा कराने के लिए विशेष अभियान, 11 से 20 मार्च तक चलेगा गहन अभियान, बीडीओ ने दी कार्रवाई की चेतावनी

फ्रिज लदा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला, तेज मोड़ पर अनियंत्रित हुआ वाहन, चालक को आई हल्की चोट

आम्रपाली परियोजना में मजदूरों का आंदोलन समाप्त, वार्ता में 581 कामगारों को नियोजन देने की घोषणा के बाद बना सहमति

उद्योग विभाग की योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने बैंकों को 10 दिनों में लक्ष्य पूरा करने का निर्देश

सीएसआर कार्यों की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर

हर घर नल-जल योजना में बड़े घोटाले का आरोप, 90 प्रतिशत जलमीनार बंद, उच्च स्तरीय जांच की मांग

सड़क हादसे में फाइनेंस कंपनी कर्मी की मौत, गांव में पसरा मातम, चतरा-रांची मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर में घायल युवक ने रिम्स में तोड़ा दम

शादी की तैयारियों के बीच बुजुर्ग की मौत, मातम के बीच हुआ कन्यादान

अनियंत्रित कार की चपेट में आने से महिला की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर 2 घंटे जाम रहा मार्ग

जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त आपूर्ति, लोगों को पैनिक होने की जरुरत नहीं : डॉ ताराचंद

भौरो पंचायत में शिक्षा समिति की बैठक: स्कूलों में पानी और चाहरदीवारी की समस्या होगी दूर

अंतराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 433 किलो गांजा के साथ 12 चक्का ट्रक जब्त

Leave a Comment