Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

आम्रपाली परियोजना में मजदूरों का आंदोलन समाप्त, वार्ता में 581 कामगारों को नियोजन देने की घोषणा के बाद बना सहमति

On: March 12, 2026 11:17 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

टंडवा (चतरा)। टंडवा स्थित आम्रपाली परियोजना में गुरुवार को ठेका मजदूरों, सीसीएल और खनन कंपनी एनसीसी के प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों की मौजूदगी में हुई वार्ता के बाद मजदूरों ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा कर दी। ग्राम विकास समिति के सांसद प्रतिनिधि अर्जुन राम ने बताया कि अंबे ज्वाइंट वेंचर और बीएलए के ठेका मजदूर एनसीसी कंपनी में नियोजन की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। इस मामले में सांसद के निर्देश पर आम्रपाली परियोजना प्रबंधन ने त्वरित संज्ञान लिया और वार्ता आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता परियोजना पदाधिकारी मो. अकरम ने की, जबकि संचालन थाना प्रभारी उत्तम तिवारी ने किया। बैठक में एनसीसी कंपनी प्रबंधन की ओर से के. उदय राजू, बी. के. ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। विस्तृत चर्चा के बाद यह सहमति बनी कि 6 दिसंबर 2025 को मजदूर प्रतिनिधियों के साथ हुई वार्ता के आधार पर 581 कामगारों को उनकी योग्यता के अनुसार एनसीसी कंपनी में जल्द से जल्द नियोजन दिया जाएगा। कंपनी प्रबंधन द्वारा इस संबंध में लिखित घोषणा किए जाने के बाद मजदूरों ने आंदोलन वापस लेने का निर्णय लिया। वार्ता के सकारात्मक परिणाम पर मजदूर प्रतिनिधि रमेश वर्मा ने संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर मंटू सिंह, महेश वर्मा, विजय साहु, अमलेश दास, रविंद्र वर्मा समेत सैकड़ों मजदूर और अन्य लोग मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

फ्रिज लदा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला, तेज मोड़ पर अनियंत्रित हुआ वाहन, चालक को आई हल्की चोट

उद्योग विभाग की योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने बैंकों को 10 दिनों में लक्ष्य पूरा करने का निर्देश

सीएसआर कार्यों की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर

हर घर नल-जल योजना में बड़े घोटाले का आरोप, 90 प्रतिशत जलमीनार बंद, उच्च स्तरीय जांच की मांग

सड़क हादसे में फाइनेंस कंपनी कर्मी की मौत, गांव में पसरा मातम, चतरा-रांची मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर में घायल युवक ने रिम्स में तोड़ा दम

शादी की तैयारियों के बीच बुजुर्ग की मौत, मातम के बीच हुआ कन्यादान

अनियंत्रित कार की चपेट में आने से महिला की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर 2 घंटे जाम रहा मार्ग

जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त आपूर्ति, लोगों को पैनिक होने की जरुरत नहीं : डॉ ताराचंद

भौरो पंचायत में शिक्षा समिति की बैठक: स्कूलों में पानी और चाहरदीवारी की समस्या होगी दूर

अंतराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 433 किलो गांजा के साथ 12 चक्का ट्रक जब्त

अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह पर बालिका फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच फल वितरण

केंद्रीय महावीर मंडल समिति कार्यालय का उद्घाटन, हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुई शुरुआत

Leave a Comment