लोहरदगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अफीम की खेती नष्ट, हथियार और नगद बरामद
लोहरदगा (कुडू): पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कुडू थाना क्षेत्र के नामुदाग ग्राम में अवैध अफीम की खेती और संग्रहण के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने करीब 35 डिसमिल जमीन पर लगी अफीम की फसल को नष्ट कर दिया और आरोपी के घर से हथियार एवं नगद राशि बरामद की।छापामारी दल का नेतृत्व कुडू अंचलाधिकारी श्री संतोष उरांव और थाना प्रभारी अजीत कुमार ने किया। पुलिस की भनक लगते ही आरोपी मंगल गंझू और उसके साथी पहाड़ी क्षेत्र का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने एन०डी०पी०एस० एक्ट (NDPS Act) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
प्रमुख बरामदगी:
अफीम: कुल 1.53 किलोग्राम (सूखा और गीला)।
हथियार: 02 अवैध भरठुआ बंदूक।
नकदी: 35,000 रुपये नगद।
खेती: 35 डिसमिल क्षेत्र में फैला पोस्ता (अफीम) का पौधा नष्ट किया गया।






















Total Users : 839035
Total views : 2551544