लोहरदगा। विकास भारती बिशुनपुर द्वारा संचालित हेसल बसारडीह स्थित कल्याण अस्पताल में मंगलवार को निशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रांची के सुप्रसिद्ध चिकित्सकों ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य परामर्श और उपचार की सुविधा प्रदान की।
शिविर में हड्डी, जोड़ एवं नस रोग विशेषज्ञ सह सर्जन डॉ. विजय कुमार, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. कुमार, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुभव कुमार, जनरल फिजिशियन डॉ. डी. खेस एवं डॉ. प्रेम प्रकाश सिन्हा तथा शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत कुमार अग्रवाल ने मरीजों की जांच की।
मेगा हेल्थ कैंप में कुल 145 मरीजों का निशुल्क इलाज किया गया। इनमें हड्डी रोग के 82, दंत रोग के 13, नाक-कान-गला के 15, शिशु रोग के 4 तथा सामान्य रोग के 31 मरीज शामिल थे। शिविर के दौरान 11 एक्स-रे, एक ईसीजी तथा 28 मरीजों के 60 लैब जांच किए गए। साथ ही 41 ग्रामीणों का आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया।
शिविर को सफल बनाने में अस्पताल के लाइनिंग प्रबंधक राजीव रंजन, मुकेश साहू, अरुण राम, वरुण सिंह, फारूक अंसारी, दीलेश लोहार, जमुना देवी, उर्मिला कुजूर, एएनएम अंशु कुमारी, प्रीति कुमारी, सीमा उरांव, यशिका तिग्गा, निर्मला कुजूर, सावित्री तिर्की, भजन भगत, सूरजमनी भगत, संचरिया देवी, अनीता देवी सहित अन्य कर्मियों का सराहनीय योगदान





















Total Users : 838309
Total views : 2550451