Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

पाण्डेयपुरा डाकघर का पिन कोड बदला, अब 825414 पिन कोड से ही भेजी जाएगी डाक सामग्री

On: March 10, 2026 8:33 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

हंटरगंज (चतरा)। डाक विभाग ने हंटरगंज प्रखंड के पाण्डेयपुरा डाकघर के पिन कोड में बदलाव कर दिया है। विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार अब क्षेत्र से संबंधित सभी पत्र, पार्सल और अन्य डाक सामग्री नए पिन कोड 825414 के साथ ही भेजी जाएगी। जानकारी के अनुसार पहले पाण्डेयपुरा पोस्ट ऑफिस का पिन कोड 825401 था, जिसे अब बदलकर 825414 कर दिया गया है। डाक विभाग ने यह बदलाव डाक वितरण व्यवस्था को अधिक सुचारु और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से किया है। पाण्डेयपुरा पोस्ट ऑफिस की पोस्टमास्टर पुष्पांजलि ने बताया कि पुराने पिन कोड के उपयोग से डाक सामग्री के पहुंचने में देरी होने की संभावना बनी रह सकती है। इसलिए लोगों से जल्द से जल्द नए पिन कोड का उपयोग शुरू करने का अनुरोध किया गया है। डाक विभाग ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे अपने सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे बैंक खाता, आधार कार्ड, स्कूल रिकॉर्ड और अन्य जरूरी कागजात में नया पिन कोड 825414 अपडेट कर लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही स्थानीय लोगों को सलाह दी गई है कि डाक भेजते समय नए पिन कोड का ही प्रयोग करें, जिससे डाक सेवा सुचारु रूप से संचालित हो सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

कुंदा-कुटिल-गेन्द्रा सड़क के जीर्णाेद्धार की विधायक ने उठाई मांग, जर्जर सड़क से ग्रामीणों को हो रही परेशानी, मंत्री से सदन में की कार्रवाई की मांग

मानदेय वृद्धि समेत मांगों को लेकर आवास कर्मियों ने दी आंदोलन की चेतावनी, 17 से 20 मार्च तक सांकेतिक हड़ताल, मांगें पूरी नहीं होने पर 7 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल

पीएम आवास योजना की समीक्षा बैठक आयोजित, 20 मार्च तक अधूरे आवास हर हाल में पूरा कराने का निर्देश

सड़क निर्माण कार्य के दौरान हादसा, बाइक सवार की मौत, मशीन की चपेट में आने से हुई दुर्घटना

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एकल नारी संगठन का कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं के अधिकार व सम्मान पर हुई चर्चा

कल्याण अस्पताल में निशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर, 145 मरीजों का हुआ इलाज

रामनवमी पूजा को लेकर महासमिति का गठन, रंजीत ठाकुर बने अध्यक्ष, धूमधाम से मनाया जाएगा पर्व

Leave a Comment