Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

सिसई-शिवपुर ट्रांसपोर्टिंग सड़क निर्माण रद्द करने की मांग, छह वर्षों से अधर में लटकी परियोजना पर एनएमएल ने SHAJ को भेजा पत्र

On: March 10, 2026 11:19 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

टंडवा (चतरा)। टंडवा क्षेत्र में एनटीपीसी परियोजना से जुड़ी सिसई-शिवपुर ट्रांसपोर्टिंग सड़क निर्माण योजना पिछले छह वर्षों से अधर में लटकी हुई है। इस परियोजना को रद्द करने का आग्रह करते हुए 9 मार्च को एनएमएल ने झारखंड राज्य राजमार्ग प्राधिकरण (एसएचएजे) को पत्र भेजा है। जानकारी के अनुसार, 19 दिसंबर 2019 को प्रस्तावित 7.47 किलोमीटर लंबी ट्रांसपोर्टिंग सड़क के निर्माण की स्वीकृति दी गई थी, जिसकी कुल लागत 33 करोड़ 67 लाख 39 हजार 500 रुपये निर्धारित की गई थी। इस परियोजना में अब तक 336.74 लाख रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है। अनुबंध के अनुसार इस सड़क का निर्माण 22 दिसंबर 2020 तक पूरा किया जाना था, लेकिन निर्धारित समय सीमा के बाद भी कार्य पूरा नहीं हो सका। भेजे गए पत्र में कहा गया है कि अब कोयले की ढुलाई के लिए वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध हो जाने के कारण इस सड़क की उपयोगिता समाप्त हो गई है। इसलिए परियोजना को निरस्त करते हुए जमा अग्रधन राशि वापस करने की मांग की गई है। गौरतलब है कि इस ट्रांसपोर्टिंग सड़क के निर्माण के खिलाफ क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से गोलबंद होकर आंदोलन करते रहे हैं। ग्रामीणों के तीखे विरोध और एकजुटता के कारण परियोजना को आगे बढ़ाना मुश्किल हो गया था। बताया जाता है कि परियोजना को जमीन पर उतारने के लिए 24 जुलाई 2025 को अपर समाहर्ता, भू-अर्जन पदाधिकारी और अंचल अधिकारी ने काफी प्रयास किया था, लेकिन ग्रामीणों ने उस समय भी विरोध जारी रखा और अधिकारियों की एक नहीं सुनी। सूत्रों के अनुसार इस परियोजना को लेकर धन के बंदरबांट और ग्रामीणों पर दबाव बनाने की भी चर्चा होती रही है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसके बावजूद ग्रामीणों की एकता के सामने परियोजना को आगे बढ़ाने की कोशिशें सफल नहीं हो सकीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

कुंदा-कुटिल-गेन्द्रा सड़क के जीर्णाेद्धार की विधायक ने उठाई मांग, जर्जर सड़क से ग्रामीणों को हो रही परेशानी, मंत्री से सदन में की कार्रवाई की मांग

मानदेय वृद्धि समेत मांगों को लेकर आवास कर्मियों ने दी आंदोलन की चेतावनी, 17 से 20 मार्च तक सांकेतिक हड़ताल, मांगें पूरी नहीं होने पर 7 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल

पीएम आवास योजना की समीक्षा बैठक आयोजित, 20 मार्च तक अधूरे आवास हर हाल में पूरा कराने का निर्देश

सड़क निर्माण कार्य के दौरान हादसा, बाइक सवार की मौत, मशीन की चपेट में आने से हुई दुर्घटना

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एकल नारी संगठन का कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं के अधिकार व सम्मान पर हुई चर्चा

कल्याण अस्पताल में निशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर, 145 मरीजों का हुआ इलाज

पाण्डेयपुरा डाकघर का पिन कोड बदला, अब 825414 पिन कोड से ही भेजी जाएगी डाक सामग्री

Leave a Comment