Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

सीमेंट लदे ट्रैक्टर की टक्कर से 13 वर्षीय किशोर की मौत, शादी समारोह में जा रहा था किशोर, चालक मौके से फरार

On: March 9, 2026 12:01 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर थाना क्षेत्र के मारंगी गांव स्थित पहाड़ी मोड़ के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक को हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार मृत किशोर टंडवा थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। वह मारंगी गांव में अपने नाना लखन रज्जक के घर आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने के लिए खस्सी लेकर जा रहा था। इसी दौरान पत्थलगड़ा से सीमेंट लादकर मारंगी गांव के होरिल प्रजापति के घर खाली करने जा रहा ट्रैक्टर पहाड़ी मोड़ के पास बाइक सवार को टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर का चक्का किशोर और खस्सी के ऊपर से गुजर गया, जिससे किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में खस्सी की भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गिद्धौर थाना प्रभारी शिवा यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि सीमेंट लदा ट्रैक्टर पत्थलगड़ा निवासी जितेंद्र साव का है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रामनवमी पर झांकी प्रस्तुति को लेकर बैठक, संचालन समिति का गठन, विकास कुमार बने समिति के अध्यक्ष

रामनवमी महासमिति का पुनर्गठन, पंकज सिंह बने अध्यक्ष, धूमधाम से रामनवमी मनाने का निर्णय, झांकियों को किया जाएगा पुरस्कृत

कृषि विज्ञान केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन, महिलाओं को आत्मनिर्भर व समाज निर्माण में आगे बढ़ने का दिया संदेश

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: महिलाओं को एकजुट होकर समाज में बदलाव लाने का दिया संदेश

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डालसा के तत्वावधान में जागरूकता शिविर आयोजित, महिलाओं को बताए गए अधिकार

बाल विवाह मुक्ति रथ’ अभियान का समापन, 114 गांवों में चला जागरूकता अभियान

इटखोरी सीओ का युवक को लाठी से पीटने का वीडियो वायरल, महोत्सव के दौरान की बताई जा रही घटना, जांच की उठी मांग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का हुआ आयोजन 

भाजपा नेता पवन तिग्गा के अगुवाई में विरोध प्रदर्शन,ममता बनर्जी का किया गया पुतला दहन 

नारी सशक्तिकरण से ही राष्ट्र की उन्नति संभव— सांसद सुखदेव भगत* 

कल्याण अस्पताल में निशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न 95 मरीज हुए लाभान्वित 

भारत बना टी20 वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

Leave a Comment