चतरा। नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत 27 फरवरी को प्रस्तावित मतगणना कार्य को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त कीर्तिश्री ने चतरा कॉलेज परिसर स्थित मतगणना केंद्र का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मतगणना कक्षों की व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास द्वार, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, अभ्यर्थियों एवं मतगणना अभिकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था सहित सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि मतगणना परिसर में अनावश्यक या अनधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। केवल अधिकृत पासधारी व्यक्तियों को ही निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रवेश दिया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अतिरिक्त बैरिकेडिंग और पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं कर्मियों को समन्वय के साथ कार्य करने और मतगणना प्रक्रिया को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान सामान्य प्रेक्षक सुधीर दास, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार, अंचल अधिकारी चतरा अनिल कुमार समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
नगरपालिका आम निर्वाचन 2026ः मतगणना को लेकर चतरा कॉलेज में प्रशासन की सख्त तैयारी

On: February 27, 2026 1:19 AM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 822552
Total views : 2529294