Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

एफआईआर दर्ज नहीं होने पर पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार, जान से मारने की धमकी का आरोप

On: February 27, 2026 1:18 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। जिले के लाइन मोहल्ला निवासी दीपक कुमार गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि प्राथमिकी दर्ज नहीं होने के कारण आरोपी पक्ष लगातार उन पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा है। पीड़ित के अनुसार 23 फरवरी को मोहम्मद अरबाज ने उन पर हमला किया था। इस संबंध में उन्होंने सदर थाना, चतरा में लिखित शिकायत दी है, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। दीपक कुमार गुप्ता का कहना है कि आवेदन देने के बाद से ही आरोपी और उनके परिजन समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि 25 फरवरी की सुबह कुछ लोग उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए पूरे परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इस घटना के बाद से परिवार में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि वे बिना भय के सामान्य जीवन जी सकें। फिलहाल घायल युवक का इलाज जारी है। प्राथमिकी दर्ज नहीं होने के कारण परिवार में भय और असुरक्षा की भावना बनी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026ः मतगणना को लेकर चतरा कॉलेज में प्रशासन की सख्त तैयारी

शिवालय में बाबा भोलेनाथ की प्राण प्रतिष्ठा, भक्ति में डूबा क्षेत्र

नाबालिग की शादी रुकवाने पर बवाल, 50 लोगों पर प्राथमिकी, प्रशासन की कार्रवाई, उम्र सत्यापन में बालिका पाई गई 18 वर्ष से कम

एयर एंबुलेंस हादसा: मलबा चार ट्रैक्टरों से सिमरिया थाना लाया गया, कंटेनर नहीं पहुंचने से अनलोडिंग अटकी, 40 घंटे तक एसएसबी ने की सुरक्षा

78 साल बाद भी सड़क से वंचित गुबे टोला, शिलान्यास के छह माह बाद भी निर्माण शुरू नहीं, बीमारों को खाट पर ढोने को मजबूर ग्रामीण

पति-पत्नी 1.084 किलो अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज, बाइक व मोबाइल बरामद

श्मशान घाट में शेड का उद्घाटन, जिप सदस्या ने किया लोकार्पण, भूमि दाता के योगदान की सराहना

अवैध पोस्ता खेती पर नहीं लग पा रही रोक, कई गांवों व जंगलों में अफीम निकासी जारी, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

नल-जल योजना पर सवाल: कागजों में पूरी, जमीनी हकीकत में फेल

उत्सव या उन्माद? डीजे संस्कृति पर उठे सवाल

भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच सदस्य गंभीर

वृद्ध महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव

Leave a Comment