Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

78 साल बाद भी सड़क से वंचित गुबे टोला, शिलान्यास के छह माह बाद भी निर्माण शुरू नहीं, बीमारों को खाट पर ढोने को मजबूर ग्रामीण

On: February 27, 2026 1:14 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज प्रखंड अंतर्गत जोलडीहा पंचायत का गुबे टोला आज भी बुनियादी सुविधाओं से जूझ रहा है। घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसे इस गांव में करीब 50 घरों के लगभग 500 आदिवासी लोग निवास करते हैं, लेकिन आजादी के 78 वर्ष बाद भी यहां तक पक्की सड़क नहीं पहुंच सकी है। ग्रामीणों के अनुसार झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत ग्राम सुरहुद से गुबे तक लगभग छह किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए सितंबर 2024 में शिलान्यास किया गया था। गांव वालों ने उम्मीद की कि अब उनकी वर्षों पुरानी समस्या दूर होगी, लेकिन शिलान्यास के कई माह बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को बाजार, अस्पताल और प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचने के लिए जंगली और पहाड़ी पगडंडियों का सहारा लेना पड़ता है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती है। ग्रामीण बताते हैं कि यदि कोई व्यक्ति बीमार पड़ जाए तो उसे खाट या बाइक से कठिन रास्तों से होते हुए इलाज के लिए ले जाना पड़ता है। महिलाओं की स्थिति और भी चिंताजनक है। प्रसव के समय ममता वाहन गांव तक नहीं पहुंच पाता, जिससे अधिकांश प्रसव घर पर ही कराना पड़ता है। इससे मां और नवजात दोनों की जान पर खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के अभाव में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की सुविधाएं गांव से कोसों दूर हैं। गांव के लोगों ने प्रशासन से शीघ्र सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है, ताकि वे भी मुख्यधारा से जुड़ सकें और विकास की रोशनी उनके गांव तक पहुंच सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एयर एंबुलेंस हादसा: मलबा चार ट्रैक्टरों से सिमरिया थाना लाया गया, कंटेनर नहीं पहुंचने से अनलोडिंग अटकी, 40 घंटे तक एसएसबी ने की सुरक्षा

पति-पत्नी 1.084 किलो अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज, बाइक व मोबाइल बरामद

श्मशान घाट में शेड का उद्घाटन, जिप सदस्या ने किया लोकार्पण, भूमि दाता के योगदान की सराहना

अवैध पोस्ता खेती पर नहीं लग पा रही रोक, कई गांवों व जंगलों में अफीम निकासी जारी, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

नल-जल योजना पर सवाल: कागजों में पूरी, जमीनी हकीकत में फेल

उत्सव या उन्माद? डीजे संस्कृति पर उठे सवाल

भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच सदस्य गंभीर

वृद्ध महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव

48 किलो गांजा बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार

नगर निकाय चुनाव 2026: आज मतगणना, किसके सिर सजेगा अध्यक्ष का ताज?

 गहने गिरवी रख पति को बचाने निकली पत्नी, मौत के सफर में भी साथ निभाया

जयमाला स्टेज पर दुल्हन को गोली मारने वाला आरोपी सरेंडर — ‘मेरी नहीं तो किसी की नहीं’ बना सनसनीखेज खुलासा

Leave a Comment