Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

नगर निकाय चुनाव 2026: आज मतगणना, किसके सिर सजेगा अध्यक्ष का ताज?

On: February 26, 2026 11:32 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गुमला। नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत गुमला नगर परिषद क्षेत्र में आज 27 फरवरी को मतगणना शुरू हो रही है। मतों की गिनती कार्तिक उरांव कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र में होगी। इसके साथ ही अध्यक्ष पद और 22 वार्डों के पार्षद पद के उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला सामने आने लगेगा। मतगणना शुरू होने से पहले ही अध्यक्ष पद के दावेदारों और वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हो गई हैं। दिन-रात मेहनत कर वोट बैंक मजबूत करने वाले उम्मीदवारों को अब अंतिम परिणाम का इंतजार है।

किसके खाते में जाएगी जीत?

राजनीतिक दृष्टि से यह चुनाव कई दलों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है। भाजपा समर्थित उम्मीदवार शकुंतला उरांव, झामुमो समर्थित उम्मीदवार हर्षिता टोप्पो और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार सीता देवी के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। भाजपा की ओर से जिलाध्यक्ष सागर उरांव, झामुमो की ओर से विधायक सह जिलाध्यक्ष भूषण तिर्की और कांग्रेस की ओर से जिलाध्यक्ष राजनील तिग्गा ने अपनी-अपनी राजनीतिक ताकत झोंकी है। ऐसे में परिणाम यह भी तय करेंगे कि शहर की राजनीति में किस दल का प्रभाव बढ़ा है।

22 वार्डों पर भी नजर

अध्यक्ष पद के साथ-साथ 22 वार्डों के लिए चुने जाने वाले वार्ड पार्षदों के परिणाम भी महत्वपूर्ण होंगे। इन्हीं निर्वाचित पार्षदों के बीच से उपाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी तय होगी, जिस पर सभी की नजर टिकी हुई है। आज की मतगणना न सिर्फ नगर परिषद के नए नेतृत्व का रास्ता तय करेगी, बल्कि शहर की राजनीतिक दिशा भी स्पष्ट करेगी। जैसे-जैसे परिणाम घोषित होंगे, गुमला की सियासत का नया अध्याय सामने आएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

48 किलो गांजा बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार

 गहने गिरवी रख पति को बचाने निकली पत्नी, मौत के सफर में भी साथ निभाया

जयमाला स्टेज पर दुल्हन को गोली मारने वाला आरोपी सरेंडर — ‘मेरी नहीं तो किसी की नहीं’ बना सनसनीखेज खुलासा

जयमाला स्टेज पर चली गोली: प्रेमी ने दुल्हन को बनाया निशाना, शादी की खुशियां मातम में बदली

बच्चा चोरी की अफवाह से दहशत — भीड़ का कहर, 1 साल में 76 बच्चे लापता

प्रसूति वार्ड से 16 घंटे के नवजात की चोरी, आधे घंटे में आरोपी गिरफ्तार; सुरक्षा पर उठे सवाल

101 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया आरोपी, NDPS केस में 7 साल की सजा

श्री अष्ट लक्ष्मी महायज्ञ की गूंजः भद्रकाली धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

किसान गोष्ठीः गन्ना उत्पादन तकनीक पर दी गई विस्तृत जानकारी

बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता शिविर व ग्रामसभा आयोजित

‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ को हरी झंडी, 100 दिवसीय अभियान के तहत जागरूकता की शुरुआत

एयर एंबुलेंस हादसा: सात जिंदगियां बुझीं, कई परिवारों के सपने बिखरे

Leave a Comment