चतरा। नगर परिषद आम निर्वाचन के तहत मतदान समाप्ति के बाद सभी मतदान दलों ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप मतपेटिकाओं को विधिवत सीलबंद कर अन्य निर्वाचन अभिलेखों एवं सामग्री के साथ प्राप्ति केंद्र सह वज्रगृह, चतरा कॉलेज में जमा कराया। देर रात तक चली इस प्रक्रिया के दौरान प्रशासनिक सतर्कता और पारदर्शिता स्पष्ट रूप से नजर आई। निर्वाचन दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्येक मतदान दल से मतपेटिकाएं प्राप्त करते समय सीलों की बारीकी से जांच की गई। संबंधित प्रपत्रों का मिलान एवं अभिलेखों का सत्यापन किया गया। आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद मतपेटिकाओं को सुरक्षित रूप से वज्रगृह में अभिरक्षित कर दिया गया। पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और निर्वाचन मानकों के अनुरूप संपन्न हुई। वज्रगृह परिसर में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी। दंडाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता या व्यवधान की संभावना न रहे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कीर्तिश्री जी एवं पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल स्वयं स्थल पर मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने पूरी प्रक्रिया की सतत निगरानी की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे। प्रशासन की ओर से बताया गया कि सभी मतपेटिकाएं सुरक्षित रूप से वज्रगृह में संरक्षित कर दी गई हैं। मतगणना तक सुरक्षा व्यवस्था यथावत रहेगी। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न होने से निर्वाचन कार्य की विश्वसनीयता सुनिश्चित हुई है।
नगर परिषद चुनावः कड़ी सुरक्षा के बीच वज्रगृह में जमा हुईं मतपेटिकाएं, चतरा कॉलेज में देर रात तक चला अभिलेख सत्यापन, उपायुक्त व एसपी ने की निगरानी

On: February 24, 2026 9:51 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 819026
Total views : 2524383