गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित जीपीएस (जीपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत मंगलवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। दोनों मैचों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पहला मैच पैंथर एलेवन और सिंदुवारी फाइटर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पैंथर एलेवन ने 11.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 152 रन बनाए। टीम की ओर से संजीत गुप्ता ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 22 गेंदों में 78 रन ठोक डाले। सिंदुवारी फाइटर की ओर से अरविंद आलोक और सूरज ने तीन-तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिंदुवारी फाइटर की टीम 10 ओवर में 134 रन पर सिमट गई। अश्विन दुबे ने 15 गेंदों में 35 रन बनाकर संघर्ष किया, जबकि पैंथर एलेवन के मनीष ने चार विकेट लेकर जीत सुनिश्चित की। इस प्रकार पैंथर एलेवन ने 18 रन से मुकाबला अपने नाम किया। दूसरा मुकाबला विकास ट्रेडर्स और सेठी ब्रदर्स के बीच खेला गया। सेठी ब्रदर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए विकास ट्रेडर्स ने 12 ओवर में 150 रन बनाए। गणेश सिंह ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 14 गेंदों में 56 रन जड़ दिए। सेठी ब्रदर्स की ओर से अमित कुमार पांडे ने तीन विकेट लिए। जवाब में उतरी सेठी ब्रदर्स की टीम 9.4 ओवर में मात्र 70 रन पर ऑल आउट हो गई। विकास ट्रेडर्स ने यह मुकाबला 80 रन से अपने नाम किया। दोनों मैचों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए संजीत गुप्ता और गणेश सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हिरा टाइल्स एंड मार्बल ग्रुप के मालिक प्रताप कुमार एवं पूर्व खिलाड़ी मुकेश कुमार द्वारा प्रदान किया गया। अंपायर की भूमिका अकीद खान और प्रेम राणा ने निभाई, जबकि स्कोरिंग अंशुरंजन कुमार ने की। इस अवसर पर जीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के अध्यक्ष निरंजन दांगी, सचिव मुकेश, सहसचिव विकास कुमार, उपाध्यक्ष प्रेम राणा, कोषाध्यक्ष चंदा देवी, सहकोषाध्यक्ष विनोद पासवान सहित संचालन समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।
जीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंटः पैंथर एलेवन और विकास ट्रेडर्स की शानदार जीत, संजीत गुप्ता व गणेश सिंह बने मैच के नायक, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिखा रोमांच

On: February 24, 2026 9:49 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 819033
Total views : 2524390