Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भटके 10 वर्षीय बालक को पुलिस ने परिजनों से मिलाया, ग्रामीणों की सूझबूझ से टली अनहोनी

On: February 23, 2026 8:37 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मयूरहंड (चतरा)। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल को सूचना मिली कि मयूरहंड थाना क्षेत्र के परोरिया गांव में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को ग्रामीणों ने सुरक्षित रखा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी आशिष प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बालक को थाना लाया गया। थाना में पूछताछ के दौरान बालक बोलने में असमर्थ था, जिससे उसकी पहचान तुरंत नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने आमजन और मीडिया के माध्यम से बालक के परिजनों तक पहुंचने का प्रयास किया। सत्यापन के क्रम में बालक की पहचान हर्ष कुमार 10 वर्ष, पिता रंजीत साव, निवासी कदमा, थाना कटकमदाग, जिला हजारीबाग के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, हर्ष पिछले सात वर्षों से अपने नाना सूरज साव निवासी रुपिन, पोस्ट बेला, थाना चौपारण, हजारीबाग के यहां रह रहा था। वह 22 फरवरी को नाना के घर से निकल गया था और भटकते हुए मयूरहंड पहुंच गया। सत्यापन के उपरांत बालक को पहचानकर्ताओं की उपस्थिति में उसके परिजनों को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में अंजान या मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्तियों को बच्चा चोर समझकर भीड़ द्वारा मारपीट की घटनाएं सामने आती रही हैं। ऐसे माहौल में परोरिया गांव के ग्रामीणों ने समझदारी दिखाते हुए बालक को पुलिस के हवाले कर दिया, जिससे किसी अप्रिय घटना की आशंका टल गई। पुलिस ने ग्रामीणों को धन्यवाद देते हुए आम जनता से अपील की है कि किसी भी अंजान, संदिग्ध या असहाय व्यक्ति को देखकर अफवाहों पर ध्यान न दें। तुरंत संबंधित थाना या डायल 112 पर सूचना दें, ताकि प्रशासन समय रहते उचित कार्रवाई कर सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*युवा आजसू गुमला जिला कमेटी की बैठक संपन्न।*

स्कूल में ‘शिक्षक’ या ‘शिकारी’? 24 छात्राओं के आरोप से दहला इलाका

साली से प्रेम, परिवार का विरोध… फिर उठाया खौफनाक कदम

 -5 वर्षीय नन्हे बालक शिवाय खंडेलवाल ने मात्र 2 मिनट 24 सेकेंड में हनुमान चालीसा का पाठ कर इनफ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज जिले का मान बढ़ाया*

प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; प्रेमी की मौत के सदमे में प्रेमिका ने भी दी जान, गांव में पसरा मातम

एमडीएस छात्रा से दुष्कर्म मामला, सहेली समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

“समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद्” गठन को लेकर बैठक

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, कई बड़े फैसलों पर मुहर

गजवा पंचायत में रूआर 2026 को लेकर बैठक आयोजित, जीरो ड्रॉपआउट व शत-प्रतिशत नामांकन पर दिया गया जोर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई बांटी, आतिशबाजी

योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश, खेल अवसंरचना, कौशल विकास व रोजगार योजनाओं पर विशेष जोर

महिला समूहों को सोलर पंप का वितरण, कृषि व आजीविका में बढ़ेगी महिलाओं की आत्मनिर्भरता

Leave a Comment