Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Bokaro: जान जोखिम में डालकर जर्जर पुल को पार करते हैं लोग, हादसे का हर समय बना रहता डर

On: February 12, 2023 11:26 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

बोकारो: बोकारो के सेक्टर 8 बी खटाल के पास स्थित पुल के हालात से लोग काफी भयभीत हैं. बरसों पुराना निर्माण हुए इस पुल की‌ मौजूदा स्थिति काफी गंभीर है और पुल बुरी तरह जर्जर हो चुका है. यह पुल बोकारो के सेक्टर 8 को सेक्टर 9 और सेक्टर 11 से जोड़ता है.

इस कारण अधिक लोग इस पर सफर करते हैं. यह पुल बोकारो इस्पात विद्यालय सेक्टर 8 बी के बेहद ही नजदीक है. जिससे बच्चे रोजाना जर्जर पुल को पार कर स्कूल पढ़ने की ओर जाते हैं. जहां बच्चों में अनहोनी का डर हमेशा बना रहता है.

शार्टकट के लिए इस रास्ते का चयन करते हैं लोग

यह पुल सेक्टर 9 और सेक्टर 11 जाने का एक शॉर्टकट विकल्प है. जिस कारण रोजाना यहां आसपास के लोग और बच्चे अपने जान जोखिम में डालकर सफर करते हैं.‌ लोगों द्वारा समय की बचत और हड़बड़ी के कारण लोग इस मार्ग चयन करते है. औपचारिक रास्ता मुख्य मार्ग सेक्टर 8 के कालीबाड़ी होते हुए विभिन्न सेक्टरों के जाने का रास्ता है. लेकिन लोग थोड़ी सी दूरी बचाने के चक्कर में बड़े हादसे का शिकार हो सकते हैं.

बरसों पुराना बना यह पुल अब पूरी तरह से डैमेज हो चुका है. ऐसे में इस पुल के हालात बेहद ही नाजुक है. थोड़े से दबाव से यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. लेकिन लोग यहां अपने मोटरसाइकिल अपने बच्चों सहित इस खतरनाक पुल में सफर करते हैं.

दुर्घटनाओं की बनी रहती है संभावनाएं

बोकारो सेक्टर 8 के रहने वाले संटू कुमार ने न्यूज 18 लोकल को बताया कि इस पुल से सफर करने में बहुत ही डर लगता है. पुल में बने गड्ढे से दुर्घटना होने के संभावना बहुत अधिक है. ऐसे में पुल का जल्दी से निर्माण किया जाए ताकि लोगों को तकलीफ न हो.

पुल के जर्जर हालात को देखते हुए बोकारो इस्पात संयंत्र के नगर प्रशासन द्वारा इस पुल को पूरी तरह बंद करना चाहिए और नए पुल का निर्माण ना चाहिए ताकि लोग और बच्चे आसानी से स्कूल आ जा सके.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

Tags: Bokaro news, Jharkhand news

FIRST PUBLISHED : February 01, 2023, 15:50 IST

Source

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री का बड़ा बयान— “हम मदद नहीं, अवसर देने वाली सरकार”

सभी पर्व-त्यौहार खुशनुमा माहौल में मनाएं: डॉ ताराचंद

उपायुक्त डॉ ताराचंद के निदेश पर कुडू के थाना मोड़ से पढ़हा भवन तक सड़क मरम्मती का कार्य शुरू

भंडरा: दो दिवसीय सेविका प्रशिक्षण संपन्न, आधुनिक पद्धति से खेल-खेल में शिक्षा पाएंगे बच्चे

पिता की डांट से क्षुब्ध होकर नाबालिग ने खाया कीटनाशक, रिम्स रेफर

भंडरा के भीठा में आज होगा विराट हिंदू सम्मेलन सह कलश यात्रा का आयोजन

भंडरा में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान

बीआरसी में गुरु गोष्ठी आयोजित, शिक्षकों को नए सत्र के लिए दिए गए निर्देश

स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक, शिक्षा व पोषण व्यवस्था पर चर्चा

समाज कल्याण की योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

रामनवमी महासमिति का गठन, बिनोद बने अध्यक्ष

रामनवमी का दूसरा मंगला जुलूस धूमधाम से निकला, गूंजे जय श्रीराम के नारे

Leave a Comment