Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Bokaro: हत्या के दो मामलों में दोषियों को आजीनव कारावास, जानें क्या थी वारदात

On: February 12, 2023 11:51 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

बोकारो: तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में हत्या के दो अलग-अलग मामले में दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई. तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के जिला जज द्वितीय अनिल कुमार की अदालत ने सुनवाई करते हुए सजा सुनाई है. पहला मामला कसमार का है. जबकि दूसरा जरीडीह थाना क्षेत्र का है. कसमार थाना क्षेत्र के हंसलता टोला गट्टीगड्डा में 12 जुलाई 2018 की सुबह जमीन विवाद को लेकर सहदेव महतो की हत्या कर दी गई थी. इस घटना में कसमार थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया था.

आरोप पत्र समर्पित होने के बाद मामला स्थानांतरित होकर जिला जज द्वितीय अनिल कुमार के न्यायालय में पहुंचा. न्यायालय में उपलब्ध गवाहों के बयान एवं उभय पक्षों के अधिवक्ताओं के बहस सुनने के बाद जिला जज द्वितीय ने अभियुक्त रतन महतो को हत्या के मामले में सिध्द दोषी पाने के बाद आजीवन कारावास की सजा सुनाई.

सजा सुनाने के बाद के बाद रतन महतो को तेनुघाट जेल भेज दिया गया. वहीं इससे पूर्व साक्ष्य के अभाव में नकुल महतो को रिहा कर दिया गया था. मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक विजय कुमार साह ने बहस की.

वहीं, दूसरा मामला जरीडीह थाना क्षेत्र का है. यहां भी व्यवहार न्यायालय के जिला जज द्वितीय अनिल कुमार की अदालत ने हत्या के आरोपी बिंदेश्वर तुरी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. जरीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कमलापुर निवासी सूचक हाकिम तुरी ने जरिडीह थाना प्रभारी के समक्ष 13 जनवरी 2015 को बयान दर्ज कराया था कि 13 जनवरी की सुबह उसका बेटा महावीर तुरी घर आ रहा था. उसी बीच बिंदेश्वर तुरी कुल्हाड़ी से महावीर तुरी के माथे पर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मर गया.

हाकिम तुरी के उक्त बयान के आधार पर जरीडीह थाना कांड संख्या 9/15 मे मामला दर्ज किया गया था. इसी मामले में जिला जज द्वितीय अनिल कुमार के न्यायालय में उपलब्ध गवाहों के बयान एवं उभय पक्षों के अधिवक्ताओं के बहस सुनने के बाद जिला जज द्वितीय श्री कुमार ने अभियुक्त बिंदेश्वर तुरी को हत्या के मामले में सिध्द दोषी पाने के बाद आजीवन कारावास की सजा सुनाई. सजा सुनाने के बाद के बाद अभियुक्त बिंदेश्वर तुरी को तेनुघाट जेल भेज दिया गया.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री का बड़ा बयान— “हम मदद नहीं, अवसर देने वाली सरकार”

सभी पर्व-त्यौहार खुशनुमा माहौल में मनाएं: डॉ ताराचंद

उपायुक्त डॉ ताराचंद के निदेश पर कुडू के थाना मोड़ से पढ़हा भवन तक सड़क मरम्मती का कार्य शुरू

भंडरा: दो दिवसीय सेविका प्रशिक्षण संपन्न, आधुनिक पद्धति से खेल-खेल में शिक्षा पाएंगे बच्चे

पिता की डांट से क्षुब्ध होकर नाबालिग ने खाया कीटनाशक, रिम्स रेफर

भंडरा के भीठा में आज होगा विराट हिंदू सम्मेलन सह कलश यात्रा का आयोजन

भंडरा में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान

बीआरसी में गुरु गोष्ठी आयोजित, शिक्षकों को नए सत्र के लिए दिए गए निर्देश

स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक, शिक्षा व पोषण व्यवस्था पर चर्चा

समाज कल्याण की योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

रामनवमी महासमिति का गठन, बिनोद बने अध्यक्ष

रामनवमी का दूसरा मंगला जुलूस धूमधाम से निकला, गूंजे जय श्रीराम के नारे

Leave a Comment