Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Bokaro: सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस जवान से मारपीट का वीडियो आया सामने, 6 गिरफ्तार

On: February 12, 2023 11:53 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

बोकारो: बोकारो के चास थाना क्षेत्र मे मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस के जवान के साथ मारपीट हुई. मारपीट मामले का वीडियो सामने आया है. मौके पर लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई थी. यह वीडियो जिले में तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे लड़के चास थाना प्रभारी मोहम्मद रुस्तम के बॉडीगार्ड मोहम्मद इलियास के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं.

इस वीडियो के आधार पर पहचान कर चास तारानगर, बाबा नगर और बंसीडीह के रहने वाले 6 युवाओं को नामजद अभियुक्त बनाकर जेल भेजा गया है. मारपीट की इस घटना में पुलिस जवान मोहम्मद इलियास के सिर पर गंभीर चोट आई है. उसके सिर से काफी खून निकला था. चास के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

ये है मामला

दरअसल, सोमवार को धर्मशाला मोड़ पर सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुट आपस में भिड़ गए थे. इसकी सूचना थाना प्रभारी मोहम्मद रुस्तम अपने बॉडीगार्ड मोहम्मद इलियास के साथ मौके पर पहुंचे और झड़प कर रहे युवाओं को अलग करने लगे. इसी दौरान युवाओं ने बॉडीगार्ड मोहम्मद इलियास पर हमला बोल दिया और उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया.

ट्रैफिक डीएसपी पूनम मिंज ने बताया कि इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जिसमें साल देव सिंह, श्याम कुमार, अंकित कुमार, अगम कुमार और विकास कुमार व एक अन्य शामिल है. फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री का बड़ा बयान— “हम मदद नहीं, अवसर देने वाली सरकार”

सभी पर्व-त्यौहार खुशनुमा माहौल में मनाएं: डॉ ताराचंद

उपायुक्त डॉ ताराचंद के निदेश पर कुडू के थाना मोड़ से पढ़हा भवन तक सड़क मरम्मती का कार्य शुरू

भंडरा: दो दिवसीय सेविका प्रशिक्षण संपन्न, आधुनिक पद्धति से खेल-खेल में शिक्षा पाएंगे बच्चे

पिता की डांट से क्षुब्ध होकर नाबालिग ने खाया कीटनाशक, रिम्स रेफर

भंडरा के भीठा में आज होगा विराट हिंदू सम्मेलन सह कलश यात्रा का आयोजन

भंडरा में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान

बीआरसी में गुरु गोष्ठी आयोजित, शिक्षकों को नए सत्र के लिए दिए गए निर्देश

स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक, शिक्षा व पोषण व्यवस्था पर चर्चा

समाज कल्याण की योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

रामनवमी महासमिति का गठन, बिनोद बने अध्यक्ष

रामनवमी का दूसरा मंगला जुलूस धूमधाम से निकला, गूंजे जय श्रीराम के नारे

Leave a Comment