न्यूज स्केल संवाददात
सिमरिया (चतरा): जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव प्रज्ञा बाजपाई के निर्देशानुसार गुरुवार को सिमरिया प्रखंड के देलहो गांव में मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पीएलवी सुबोध कुमार शर्मा द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्यों से लोगों को अवगत कराते हुए बताया गया कि 29 मई से 14 जून तक चलने वाले मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों से अपने सुलहनिय लंबीत मामलों का निपटारा करा सकते हैं। लोगों से अपने-अपने क्षेत्र में इस कार्यक्रम की जानकारी देने की अपील भी किया गया। अभियान की विशेषताओं पर जानकारी देते हुए बताया गया कि इसमें मध्यस्थता में भाग लेने वाले दोनों पक्षकारों की बाते पूर्णतः गोपनीय रहती है, मध्यस्थता में भाग लेना पूर्णतः पक्षकारों की सहमति पर निर्भर है, दोनों पक्ष मिल कर विवाद का समाधान ढूंढते है और दोनों के समय धन व व्यक्तिगत संबंधों की रक्षा होती है।