फेसबुक के दोस्त ने दो नाबालिग किशोरी के साथ जंगल में ले जाकर 9 अन्य के साथ किया दुष्कर्म…

0
887

फेसबुक के दोस्त ने दो नाबालिग किशोरी के साथ जंगल में ले जाकर 9 अन्य के साथ किया दुष्कर्म, मेला देखने शहर पहुंची थी किशोरियां

दुष्कर्म के बाद आरोपी पीड़ित लड़कियों को मेला परिसर में छोड़कर भाग गए

गोमती (त्रिपुरा): किशोरियों के साथ होने वाले अत्याचार को लेकर भले ही विशेष रुप से पोक्सो एक्ट देश में लागु है, इसके बाबजूद किशोरियों के साथ अत्याचार कम नही हो रहे हैं। अब त्रिपुरा राज्य के गोमती जिले में दो नाबालिग आदिवासी किशोरियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वहीं पुलिस घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ अन्य 9 आरोपियों की तलाश में लगी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना बीते बुधवार की है। सामूहिक दुष्कर्म करने वाले 10 लोगों में से एक युवक पीड़ित किशोरी को जानता था। वह फेसबुक के माध्यम से उससे मिला था। दोनों के बीच मोबाईल पर बातचीत हुई और मेले में मिलने का प्लान किया। जब किशोरियां मेले में पहुंची तो आरोपी ने दोनों को बहला फुसला कर बाइक पर बिठाया और पास के ही टिंघारिया के घने जंगल में ले गया। उसके बाद जंगल में स्थित एक रबर प्लांट में ले जाकर आरोपी ने अन्य 9 के साथ मिलकर किशोरियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घरटना को अंजाम दिया। दुष्कर्म के बाद आरोपी गुरुवार की सुबह पीड़ित किशोरियों को मेला क्षेत्र में छोड़कर भाग गए। घटना के बाद पीड़ितों ने ने बीरगंज थाने में इसकी शिकायत की। पीड़ितों की उम्र 16 व 17 साल है। वहीं शिकायत पर त्वरीत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी मेलाराय जमातिया को उसके तिंघरिया स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही गिरफ्तार आरोपी ने अपराध में शामिल अन्य लोगों के नाम का भी खुलासा पुलिस के समक्ष किया है।