भव्य कलश यात्रा के साथ 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ

0
221

इटखोरी(चतरा): इटखोरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत करनी गांव में आयोजित तीन दिवसीय 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश सह शोभा यात्रा में भारी संख्या में महिला श्रद्धालु शामिल थी। कलश यात्रा करनी यज्ञ मंडप से विधिवत निकला जो विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए माता भद्रकाली मंदिर स्थित मुहाने उत्तरवाहिनी नदी पहुंची, जहां मंत्रोचर के साथ कलश में जल भरकर कशधारी माता भद्रकाली का दर्शन करते हुए पुनः यज्ञ मंडप पहुंचे जहा कलशों को स्थापित किया गया। आयोजन में लगे लोगों ने बताया कि गायत्री महायज्ञ विश्व शांति के लिए किया जा रहा है। यज्ञ में हरिद्वार शांति कुंज के विद्वान प्रवचनकर्ताओं द्वारा प्रवचन किया जाएगा। कलश सह शोभा यात्रा में गायत्री परिवार के श्याम पाण्डेय, पेमन दांगी, प्रदीप सिंह, बिरेंद्र दांगी, सीताराम दांगी, लखन गुप्ता, डॉक्टर मृत्युंजय सिंह समेत भारी संख्या में महिलाएं व पुरुष शामिल थे।