चतराः उपायुक्त अबु इमरान ने मंगलवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण कर विगत दिनों में अधिष्ठापित अल्ट्रासाउंड मशीन का जायज़ा लेते हुए उसके सुचारू अवस्था की जांच की। उन्होंने बताया कि यह बहुत ही एडवांस्ड अल्ट्रासाउंड मशीन है, जिसे विशेष केंद्रीय सहायता निधि के माध्यम से अधिष्ठापित किया गया है। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने विभिन्न वार्डों का भ्रमण भी किया तथा चिकित्सकों की रोस्टर ड्यूटी पंजी, दवा की उपलब्धता, साफ-सफाई समेत सभी अन्य मूलभूत सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। निरीक्षण के क्रम में सदर एसडीओ मुमताज़ अंसारी, सिविल सर्जन श्याम नंदन सिंह समेत सभी संबंधित उपस्थित थे।
उपायुक्त ने सदर अस्पताल में अधिष्ठापित अल्ट्रासाउंड मशीन का लिया जायज़ा
By newsscale
On: May 2, 2023 11:31 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group
Join Now


















Total Users : 1278164
Total views : 3151504