कुंदा(चतरा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव के निर्देशानुसार कुंदा थाना में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में अधिकार मित्र अजित कुमार ने लोगों को घरेलू हिंसा, पारिवारिक विवाद, महिला उत्पीड़न, मानव तस्करी समेत कई अन्य विधिक जानकारी देने के साथ नालसा टोल फ्री नंबर 15100 से सहायता को लेकर कॉल करने की बात कही। बताया गया कि उपरोक्त नंबर पर कानूनी सहायता और जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अधिकार मित्र ने कहा की जिला विधिक सेवा प्राधिकार लोगों को कानूनी जानकारी और सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। आप अधिकार मित्र व टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर कानून से जुड़े साधारण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं अधिकार मित्र मुन्ना दास, संजय चौधरी, किरण कुमारी, प्रवीण पासवान ने ग्रामीणों के बीच गांव स्तर पर जागरूकता शिविर का आयोजन कर लोगों को जानकारी दी।