
सिमरिया (चतरा)। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के तत्वाधान में एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार शम्भु लाल साव के मार्गदर्शन में एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के तारकेश्वर दास के निर्देश में बुधवार को चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता जस्टिस ऑन व्हील अंतर्गत गठित टीम द्वारा समिरिया प्रखंड में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। सिमरिया चौक एवं सिमरिया गांवव में जागरूकता शिविर का आयोजन करा महिला, पुरुष एवं विद्यार्थियों को डीएलएसए द्वारा प्रदान की जाने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं एवं महिला अनाथ बच्चों एवं वृद्ध व्यक्तियों आदि को प्रदान की जाने वाली निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दीग ई। साथ ही कानून से संबंधित पंपलेट एवं बुक का वितरण किया गया। उक्त शिविर में उपस्थित अधिकार मित्र सुबोध कुमार शर्मा, उमेश प्रसाद, रंजन कुमार मिश्रा, सिता देवी, अंजली कुमारी, संदीप कुमार एवं चतरा के अधिकार मित्र संजय कुमार आदि ने साईबर क्राईम से संबंधित जानकारी भी लोगों दी।