हृदय गति रुकने से सहायक शिक्षक की मौत, शोक

0
418

प्रतापपुर (चतरा)। प्रतापपुर प्रखंड के गेरुआ गांव निवासी सह उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गेरुआ के सहायक अध्यापक (पारा शिक्षक) 45 वर्षीय सुधीर सिंह का निधन बीते रात्रि अचानक हृदय गति रुकने से हो गई। दिवंगत अंतिम संस्कार गेरुआ स्थानीय श्मशान घाट में किया गया। सहायक अध्यापक के अचानक निधन से सहयक अध्यापक संघ व क्षेत्र में शो की लहर व्याप्त हो गई है। दिंवगत अपने पीछे एक बेटी, दो बेटा, पत्नी समेत भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। वहीं परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ज्ञात हो कि बीते 26 फरवरी को प्रखंड के ही सहायक अध्यापक पंकज गुप्ता की मौत हो गई थी। ऐसे में 1 महीने के अंदर दो साथियों के असमय मौत हो जाने से प्रतापपुर प्रखंड के पारा शिक्षक संघ परिवार सदमे में है।