न्यूज स्केल संवाददाता
इटखोरी(चतरा)। जिले के इटखोरी प्रखंड मुख्यालय स्थित मां तारा होटल में झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा सोमवार को प्रखंड स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज प्रजापति, सिमरिया विधानसभा के पूर्व विधायक उमीदवार मनोज चंद्रा, पूर्व जिला सचिव अमरदीप साव, केंद्रीय समिति सदस्य सरोज देवी समेत अन्य उपस्थित थे। प्रखंड स्तरीय सम्मेलन में सर्व प्रथम संगठन के मजबुती पर चर्चा करते हुए प्रखंड कमेटी का पुर्णगठन कर विस्तार किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से बबलू कुमार केसरी को प्रखंड अध्यक्ष, मकसूद आलम को सचिव, बंटी आलम को उपाध्यक्ष, मोहम्मद खलिद को कोषाध्यक्ष, राजदेव यादव को उपाध्यक्ष चुना गया है। इससे पूर्व सम्मेलन में पहुंचे वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ताओं को पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया। वहीं नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष ने कहा है कि झारखंड सरकार की हर योजना जनता के बीच पहुंचाना हम सभी का कर्तव्य है। वहीं श्रभ् चंद्रा ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं छी। मौके पर श्याम सिंह, इटखोरी मुखिया युगेश्वर दांगी, रामदेव यादव समेत अन्य उपस्थित थे।
जेएमएम के प्रखंड स्तरीय सम्मेलन में कमेटी का हुआ पुर्णगठन, अध्यक्ष बने बबलू, सचिव मकसूद
For You