
न्यूज स्केल संवाददाता
प्रतापपुर (चतरा)। प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित राजा गढ़ मैदान में रविवार को परम प्रेममय श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का शुभ 137 वां जन्म महोत्सव एवं सत्संग का आयोजन धुमधाम से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रमोद पाण्डेय ने वेद मांगलिक से किया। उसके बाद उषा कीर्तन (प्रभातफेरी), प्रातःकालीन प्रार्थना, अल्पाहार उसके बाद नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें हंसनुमा रथ पर श्री श्री ठाकुर को सजाकर हजारो भक्त गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण किया। दोपहर में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें लगभग पांच हजार भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। उसके उपरांत धर्म सभा आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता शिवनंदन सिंह तथा संचालन डॉ. मनीष कुमार श्रीवास्तव ने किया। धर्म सभा को मुख्य रूप से सत्संग आश्रम देवघर के सहसचिव शिवानंद प्रसाद, पलामू के सह प्रति ऋत्विक अनिल सिंह, हजारीबाग के सह प्रति ऋत्विक केपी यादव, विनोद गुप्ता, चतरा के सह प्रति ऋत्विक शिवनन्दन सिंह, सोना यादव, प्रतापपुर के शिवनन्दन सिंह आदि ने संबोधित किया। पूरे दिन वातावरण को संगीतमय बनाने में हजारीबाग से कृति प्रभो, धीरज गुप्ता, सुमित दा, पोखन दा, चतरा से मनीष कुमार श्रीवास्तव, रवि भूषण सिंहा, कौशल दांगी, पूरन यादव, राजेश दुबे तथा स्थानीय भजन गायक चंदन, नरेश, रवि नवीन, देवेन्द्र आदि महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शाम में मातृ सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें सुशीला मां, ललिता मां, पिंकी मां, उषा मां आदि ने आदर्श परिवार के निर्माण में माताओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन संध्याकालीन प्रार्थना के साथ किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सह प्रति ऋत्विक संजय कुमार, शिवनंदन सिंह, सुरेश प्रसाद, अजय राज, दुर्गा शर्मा, केशरीकांत, अशोक सिंह, बीरेंद्र प्रसाद, सोहन राम, मिथिलेश कुमार सोनु, संतोष कुमार, योगेन्द्र कुमार, राजेन्द्र सिंह, विनोद ठाकुर, कपिल राम, जगदीश यादव, अर्जुन प्रसाद, चतुरी राम, उदय सिंह, सुनील सिंह ,मोहन गुप्ता, सचिंद्र पासवान, राकेश त्यागी आदि सत्संगी वृंद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।