संगोष्ठी में महिलाओं के बीच मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

0
119

पत्थलगड़ा(चतरा)। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को पत्थलगड़ा प्रखंड के बरवाडीह गांव में वीएनआर बीज कंपनी द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं के बीच टीम बनाकर मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान महिलाओं द्वारा सुंदर मेहंदी व सबसे अच्छी रंगोली बनाने वाली टीम को भीएनआर कंपनी द्वारा महिलाओं को सम्मानित किया गया। यहां आयोजित संगोष्ठी में सेल्स ऑफिसर विजय दांगी ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित किया। उन्होंने कृषि के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को सहारा दिया। इस मौके पर लगभग पचास महिलाएं सामिल हुए।