
पत्थलगड़ा (चतरा)। शनिवार को प्रखंड कार्यालय के समीप सिंघानी आजीविका महिला संकुलन स्वावलंबी सहकारी समिति कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम से पूर्व सिंघानी आजीविका महिला संकुलन कार्यालय का विधिवत उद्घाटन प्रमुख मनीषा कुमारी, बीडीओ कलींद्र साहू, सीओ उदल राम, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष विकास यादव, मुखिया राधिका देवी ने संयुक्तरुप से किया। समाहरो में जेएसएलपीएस व जल सहिया की महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल अबीर लगा कर होली की अग्रीम बधई दी। साथ ही झूमर गीत के साथ एक साथ सभी झुमे। मौके पर नीता देवी, ममता देवी, सक्रिय कविता कुमारी, मीना देवी, पूनम कुशवाहा, आरती देवी, पूनम, मधु कुमारी, सीमा देवी, बीआरपी सुनीता देवी, पूनम देवी, मंजू वर्मा, निधि कुमारीआदि शामिल थे।