
न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत रामनवमी मेला टांड में शुक्रवार को किसान मेले का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र चतरा के तत्वाधान में आत्मा के द्वारा किया गया। प्रखंड स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य अनिता देवी, प्रमुख, मुखिया निर्मला देवी तथा उप परियोजना निदेशक राजेश सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मेला में किसान पहुंचकर अपने खेतों में उत्पादित फल, फूल, सब्जी प्रदर्शनी लगाया। इस अवसर पर उप परियोजना निदेशक किसानों को उन्नत खेती को लेकर जानकारी दिया। जनप्रतिनिधियों ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रखंड के किसान काफी मेहनती हैं। अपने खेतों में उत्पादित फल, फूल, सब्जी का मेले में प्रदर्शनी लगाने का काम किया, जो सराहनीय है। जनप्रतिनिधियों ने मौके पर उपस्थित कृषि विभाग, आत्मा के अधिकारी व कर्मियों से यहां के किसानों को बेहतर मार्गदर्शन के साथ कृषि कार्य में सहयोग देने की बात कही। वहीं मेला में बेहतर प्रदर्शनी करने वाले 75 किसानों को छोटे-छोटे कृषि यंत्र तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। मौके पर एटीएम अमरेंद्र पांडेय, बीटीएम प्रभात कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद थे।